मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है | Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना(Kanya Sumangla Yojana) आवेदन फॉर्म [UP], उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, पात्रता, छात्रवृत्ति, दस्तावेज़, आवेदन कैसे करे, ऑफिसियल वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, qualification, scholarship, documents, list, official web portal, helpline number

यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है जो की पूर्ण रूप से बालिकाओ के लिए है। भारत में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक, पारिवारिक परिस्थितिया, महिलाओ और बालिकाओ के प्रति हमेशा से भेद भाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतिया एवं भेदभाव जैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बालिकाओ के प्रति नकारात्मक सोच के कारण वे अपने मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती है। इन कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर सरकारी प्रयास होते है। इसी में एक पहल के रूप में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है। 

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के आधारभूत स्तंभ स्वास्थ्य और शिक्षा है। प्रदेश में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवम् शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने तथा उन्हे सुनहरा भविष्य देने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना(MKSY) का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्मी हर गरीब और मध्यम वर्ग की बालिका को जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई पूरी होने तक कई किश्तों में कुल 15,000 रूपए दिए जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अवधारणा को बल मिला है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana in Hindi

Contents

kanya sumangla yojana
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना(MKSY)
विभाग का नाममहिला एवम् बाल विकास विभाग(UP)
योजना लॉन्च डेट25 अक्टूबर 2019
योजना का बजट1200 करोड़ रुपए
राज्य उत्तरप्रदेश
उद्देश्यUP राज्य की बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने और उनके भविष्य को निखारना
लाभबालिका को जन्म से पढ़ाई पूरी होने तक किश्तों में 15,000 रूपए दिए जाएंगे
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य(Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana Motive)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करना है। इससे राज्य की बेटियो को अपने सपने पूरे करने में मदद मिलेगी और वे शिक्षित होने के साथ साथ, वे आत्मनिर्भर भी बन सकेगी।

इस योजना के कुछ मूल उद्देश्य निम्न है:

  • प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्तिथि को सुधारना।
  • प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना।
  • प्रदेश में समान लिंगापुनत स्थापित करना।
  • बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना।
  • नवजात कन्या के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • प्रदेश में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना।

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ(UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Benefits in Hindi)

  • राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और विकास के अवसर प्रदान करने हेतु यह योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत बालिका को जन्म से लेकर स्नातक/डिग्री/डिप्लोमा होम तक उन्हे कुल 15,000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • इसके द्वारा जहा एक और कन्या भ्रूण हत्या, बालविवाह जेसी कुरीतिया खत्म होगी।
  • वही दूसरी ओर बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर मिलेंगे। पीएम दक्ष योजना क्या है, कोर्स लिस्ट

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पात्रता(Kanya Sumangala Yojana Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिया कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है, जो निम्न है:

  • लाभार्थी का परिवार उत्तरप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए तथा उसके पास स्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसमे राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख तक ही होनी चाहिए।
  • किसी परिवार की अधिकतिम दो बच्चियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदन करने वाले लाभार्थियों के माता पिता या उनका खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे हो और अगर किसी महिला को दूसरे प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी महिला के पहले प्रसव से बालिका है व दूसरे प्रसव में तीनो बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो तो परिवार की जैविक(बायोलॉजिकल) संतानों और गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो बालिकाएं इस योजना के लाभार्थी होंगे।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन के स्तर

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 6 श्रेणियों में लागू की जाएगी जो निम्न प्रकार है:

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
प्रथम श्रेणीबालिका के जन्म होने पररूपए 2000 एक मुश्त
दूसरी श्रेणीबालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के पश्चातरूपए 1000 एक मुश्त
तृतीय श्रेणीकक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरांतरूपए 2000 एक मुश्त
चतुर्थ श्रेणीकक्षा छ में बालिका के प्रवेश के पश्चातरूपए 2000 एक मुश्त
पंचम श्रेणीकक्षा नौवीं में बालिका के प्रवेश के पश्चातरूपए 3000 एक मुश्त
षष्ठम श्रेणीएसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण करके स्नातक/डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया होरूपए 5000 एक मुश्त

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु जरूरी दस्तावेज(Kanya Sumangala Yojana Documents in Hindi)

इस योजना हेतु अलग अलग चरण में अलग अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनका विवरण इस प्रकार है:

आवेदक के पंजीकरण के दौरान दस्तावेज

  • पता का प्रमाण पत्र स्कैन्ड कॉपी
  • आईडी प्रूफ(आधार कार्ड)
  • बैंक अकाउंट नं और पासबुक स्कैन कॉपी
  • वोटर आईडी
  • डेथ सर्टिफिकेट(माता/पिता के जीवित नहीं होने पर)

बच्ची के पंजीकरण हेतु दस्तावेज

  • गोद लेने का प्रमाण पत्र

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु दस्तावेज

  • बच्ची की पासपोर्ट साइज फोटो(जो हाल ही में ली गई फोटो हो)
  • एफिडेविट सर्टिफिकेट
  • बच्ची के साथ उसकी फैमिली फोटो

विभिन्न चरणों हेतु दस्तावेज इस प्रकार है:

प्रथम चरण

  • बच्ची की हाल ही में ली गई फोटो(आवेदन बालिका के 6 महीने की होने से पहले किया जाना चाहिए)
  • बच्ची की उसके आवेदक के साथ ली गई फोटो
  • एफिडिवेट
  • बर्थ सर्टिफिकेट

द्वितीय चरण

  • बच्ची की लेटेस्ट फोटो(बालिका 2 साल की हो गई हो)
  • बच्ची की फोटो आवेदक के साथ
  • एफिडेविट
  • टीकाकरण कार्ड

तृतीय चरण

  • बच्ची की लेटेस्ट फोटो(बालिका 3+ साल की हो गई हो)
  • बच्ची की आवेदक के साथ फोटो
  • एफिडेविट
  • कक्षा 1 में दाखिले का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की स्कैनड कॉपी

चतुर्थ चरण

  • बच्ची की लेटेस्ट फोटो(बालिका 7+ साल की हो गई हो)
  • बच्ची की आवेदक के साथ ली गई फोटो
  • एफिडेविट
  • कक्षा 6 में दाखिले का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की स्केन्ड कॉपी

पंचम चरण

  • बच्ची की लेटेस्ट फोटो(बालिका की आयु 10+ की हो गई हो)
  • बच्ची की आवेदक के साथ की फोटो
  • एफिडेविट
  • कक्षा 9 में दाखिले का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड स्कैन्ड कॉपी

षष्ठम चरण

  • बच्ची की लेटेस्ट फोटो(बालिका की आयु 12+ साल की हो गई हो)
  • बच्ची की आवेदक के साथ ली गई फोटो
  • एफिडेविट
  • 10th or 12th कक्षा की मार्कशीट
  • विद्यालय की आईडी
  • डिग्री/डिप्लोमा में एडमिशन की फ़ीस की रसीद
  • आधार कार्ड की स्कैंड कॉपी पीएम स्वनिधि योजना में कैसे आवेदन करें

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें(Kanya Sumangala Yojana Online Registration Process)

  • इसके तहत आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Official Website
  • फिर आपको होम पेज पर ही नागरिक सेवा पोर्टल नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको सभी नियम और शर्ते पढ़नी होंगी।
up kanya sumangla yojana Terms and Conditions
up kanya sumangla yojana Terms and Conditions
  • और फिर I Agree वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करके, Continue वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको बालिका से अपना संबंध, मोबाइल नंबर, आवेदक का नाम, आवेदक के पिता या पति का नाम, परिवार में कुल बच्चो की संख्या, आवेदन का प्रकार, जिला भरना होगा।
  • फिर आपको अपना एक पासवर्ड बना कर भरना होगा और कन्फर्म पासवर्ड में दुबारा अपना पासवर्ड भरना होगा।
kanya sumangla yojana online registration official website
kanya sumangla yojana online registration official website
  • फिर आपको आपके उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी होने के और आपके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होने वाले घोषणा वाले चेक बॉक्स पर टिक करना है और फिर आपको captcha भरना होगा और Send SMS OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहा भरना होगा और फिर Verify वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Registration Success

CM कन्या सुमंगला योजना में लॉगिन कैसे करें(CM Kanya Sumangala Yojana Login)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही नागरिक सेवा पोर्टल नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
kanya sumangla yojana login
kanya sumangla yojana login
  • फिर आपको इस नए पेज पर यहा लॉगिन करें वाले सेक्शन में रजिस्टर करते समय मिले लॉगिन आईडी को भरना होगा।
  • फिर आपको अपना बनाया गया पासवर्ड भरना होगा और captcha कोड भरना होगा।
  • फिर आपको साइन इन करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्लेम फॉर्म

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें(Kanya Sumangala Yojana Online Form Kaise Bhare)

सीएम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु आवेदन करने के लिए आपको इसमें रजिस्टर करना होगा रजिस्टर करने के स्टेप्स कुछ इस प्रकार है:

  • सर्वप्रथम आपको दिए गए आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करना होगा जो आपको वेबसाइट के होम पेज पर ले जाएगा।
Kanya Sumangala Yojana Official Website
  • वहा आपको “नागरिक सेवा पोर्टल” लिखा हुआ मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है फिर आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Online Form
Kanya Sumangala Yojana Online Form
  • फिर आपको नए पेज पर आपको लाभार्थी बालिका से संबंधित जानकारियां देनी होगी, जिसमे की उसके माता पिता का नाम(अंग्रेजी और हिंदी में), खाताधारक का बालिका से रिश्ता, बैंक का पता, बैंक का नाम, IFSC कोड, अकाउंट नंबर, अकाउंट नंबर और जिला आदि भरना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Online Form bank details
Kanya Sumangala Yojana Online Form bank details
  • फिर आपको अपने बैंक पासबुक के पहले पेज की एक स्कैनड कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • फिर आपको Go वाले बटन पर क्लिक करना होगा फिर आपको Success का मैसेज आएगा, जिसे आपको Ok कर देना है।
Kanya Sumangala Yojana Update Aadhar
Kanya Sumangala Yojana Update Aadhar
  • फिर आपको नए पेज पर आपको Click Here to Update Aadhar वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको बालिका के माता पिता के आधार कार्ड नंबर भरने है और डिक्लेरेशन वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करके Verify करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Family Aadhar Update
Kanya Sumangala Yojana Family Aadhar Update
  • फिर आपको Submit Aadhar Detail वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Add Beneficiary
  • फिर नए पेज पर आपको Girl Child -1 में Add Beneficiary वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Add Beneficiary girl child
Kanya Sumangala Yojana Add Beneficiary girl child
  • फिर आपको नए पेज पर आपके माता पिता की सारी जानकारी भरी हुई होगी। यहां आपको बालिका का नाम हिंदी और अंग्रेजी में भरना होगा, फिर लाभार्थी का प्रकार, जन्म की तारीख, जन्म का स्थान, कैटेगरी और डिस्क्रेप्शन भरना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Add Beneficiary girl child address
Kanya Sumangala Yojana Add Beneficiary girl child address
  • फिर आपको अपने स्थाई पते की जानकारी जैसे क्षेत्र, जिला, घर या गली या लैंडमार्क की जानकारी आदि भरना है।
  • फिर आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Apply
Kanya Sumangala Yojana Apply
  • और फिर नए पेज पर आपको Apply वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने इस योजना से संबंधित सारे लाभ मिलेंगे और आप कोनसे लाभ के लिए अभी पात्र हैं, ये पता चलेगा।
  • यहां आपको अपने संबंधित लाभ वाले शपथ पत्र को डाउनलोड करने के लिए Download Affidavit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Download Affidavit
Kanya Sumangala Yojana Download Affidavit
  • इस एफिडेविट को आपको स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रिंट करवाना होगा।
  • अब आपको यह अपने लाभ के सामने दिए गए Eligible – Click Here to apply वाले बटन पर क्लिक करना होगा और अपनी सारी जानकारी चेक करके Update वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपनी बैंक डिटेल्स चेक करके, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र नंबर भरना होगा और captcha भर कर वेरिफाई करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Add Birth Certificate
Kanya Sumangala Yojana Add Birth Certificate
  • फिर आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको संबंधित सारे दस्तावेज जैसे बालिका का फोटो, परिवार के साथ बालिका का फोटो, एफिडेविट फॉर्म, संस्थागत प्रसव का प्रमाण पत्र, माता पिता के पहचान पत्र, स्थाई पते का प्रमाण पत्र आदि अपलोड करने होंगे।
Kanya Sumangala Yojana Upload Documents
  • फिर चैक बॉक्स में टीक करके, आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
kanya sumangala yojana online form download
kanya sumangala yojana online form download
  • फिर नए पेज पर आपको अपने फॉर्म का प्रीव्यू मिलेगा जिसे आपको डाउनलोड करके प्रिंट करवा कर रख लेना है।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना स्टेटस चेक कैसे करें(Kanya Sumangala Yojana Check Status)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही नागरिक सेवा पोर्टल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Sign in
  • फिर आपको अगले पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा और लॉगिन करना होगा।
  • फिर आपको अपने डैशबोर्ड पर Reports नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Track Application Status
Kanya Sumangala Yojana Track Application Status
  • इसमें आपको सारे ऑप्शन जैसे View Application, Track Registration Status, Track Beneficiary Status, Track Application Status New।
  • जिसमे से आपको Track Application Status New वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana status Track
  • फिर आपको आपके आवेदन नंबर, बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारी एक बॉक्स में लिखी हुई मिलेगी।
  • इस बॉक्स पर आपको क्लिक करना होगा।
Kanya Sumangala Yojana click on application number
  • फिर आपको नए पेज पर अपनी लाभार्थी बालिका के नाम के सामने लिखे आवेदन नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको आवेदन नंबर लिखा मिलेगा और उसके सामने आपको आपके पेमेंट का स्टेटस लिखा हुआ मिलेगा।
kanya sumangala yojana check status
kanya sumangala yojana check status
  • यानी अगर वहां Final Payment has been done लिखा हुआ मिलेगा तो मतलब आपका पेमेंट कर दिया गया है।
  • आप अपने बैंक जाकर अपने अकाउंट में जमा राशि चेक कर सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अधिकारी लॉगिन कैसे करें(Kanya Sumangala Yojana Officer Login)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर अधिकारी लॉगिन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अधिकारी लॉगिन पेज मिलेगा।
kanya sumangla yojana officer login
kanya sumangla yojana officer login
  • यहां आपको यहां Officer Role वाले ऑप्शन में अपना रोल भरना है और जिला सिलेक्ट करना है।
  • फिर आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड भरना होगा और captcha भरना होगा।
  • फिर आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपने अधिकारी लॉगिन कर लिया है। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के दिशा निर्देश कैसे देखें(Kanya Sumangala Yojana Orders)

  • इसके तहत आपको दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही योजना के दिशा निर्देश वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
kanya sumangla yojana government orders
  • फिर आपको नए पेज पर इस योजना से संबंधित सारे ऑर्डर्स और दिशा निर्देशों की pdf फाइल मिलेगी।
  • इन्हे आप डाउनलोड करके पढ़ सकते है और आने वाले सारे निर्देशों और न्यूज अपडेट्स की जानकारी मिल जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना के तहत लॉगिन आईडी आईडी खोजे(Kanya Sumangala Yojana Search Login ID)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर नए फीचर्स/रिपोर्ट्स वाले सेक्शन में आपको अपनी लॉगिन आईडी खोजे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
kanya sumangala yojana search login id
kanya sumangala yojana search login id
  • फिर आपको नए पेज पर अपना नंबर भरना होगा और captcha भरना होगा।
  • फिर आपको Verify Mobile No वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको भरना होगा।
  • और आप लॉगिन कर पाएंगे और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड खोज पाएंगे।

UP कन्या सुमंगला योजना का सर्वे कैसे भरें(Kanya Sumangala Yojana Survay Form)

  • सबसे पहले आपको दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर सर्वेक्षण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
kanya sumangala yojana survay form
  • फिर आपको नए पेज पर पूछे गए सारे सवालों के जवाब हां या ना में देना होगा।
  • फिर आपको कैप्चा भरना होगा और Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

Kanya Sumangala New Update

कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियो को अगले साल से मिलेंगे 25,000 रूपए

  • यूपी राज्य सरकार द्वारा 30 अगस्त 2023 को यह नई घोषणा की गई है और बालिकाओं को रक्षाबंधन का उपहार दिया है।
  • इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना की धनराशि बढ़ा दी है।
  • जिसके तहत अब बालिकाओं को 15,000 की जगह 25,000 रूपए मिलेंगे।
  • इसके तहत अगले साल से राज्य में बालिका के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाते में 5,000 रूपए जमा किए जायेंगे।
  • इसी तरह से जब बालिका 1 साल की हो जाएगी तो 2,000 रूपए, पहली कक्षा में प्रवेश करने पर 3,000 रूपए, छठी कक्षा में प्रवेश करने पर 3,000 रूपए, नवी कक्षा मे प्रवेश करने पर 5,000 रूपए दिए जाएंगे।
  • और अगर बालिका कोई स्नातक या डिप्लोमा कोर्स करेगी तो उसके खाते में 7,000 रूपए ट्रांसफर किए जायेंगे।

Kanya Sumangala Yojana UP Important Links

Kanya Sumangla Yojana Official Websiteयहाँ क्लिक करे
Kanya Sumangala Yojana Manualयहां क्लिक करें 
Kanya Sumangala Yojana Detailsयहां क्लिक करें 
Kanya Sumangala Yojana Registrationयहाँ क्लिक करे
Kanya Sumangala Yojana Loginयहाँ क्लिक करे
Kanya Sumangala Yojana Search Login IDयहाँ क्लिक करे
Kanya Sumangala Yojana Helpline Numberयहाँ क्लिक करे 

मधुबाबू पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है 

FAQ

कन्या सुमंगला योजना हेतु क्या उम्र होनी जरुरी है?

इस योजना के 6 चरण है आप किसी भी चरण में उम्र अनुसार आवेदन कर सकते है और लाभ ले सकते है। इस योजना में आप बालिका के जन्म लेते ही आवेदन कर सेट है।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक करे?

पैसा आप बैंक जाकर पासबुक अपडेट कर के चेक कर सकते है पैसा बच्ची के माता/पिता के अकाउंट में आएगा जो अकाउंट नंबर अपने फॉर्म भरते समय दिया था उसी में पैसा आएगा 

कन्या सुमंगला योजना में स्टेटस कैसे चेक करे?

पहले आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। जहां आपको सबसे पहले Reports वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, फिर आपको उसमे Track your Application Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर आपको पेमेंट का स्टेटस पता चल जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना कब शुरू हुई?

कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा?

इस योजना में पैसा लाभार्थी बालिका की उम्र के अनुसार कई चरणों में आएगा, जिसके तहत पहली किश्त बालिका के जन्म लेते ही आवेदन करने पर मिलेगी और इसी प्रकार बालिका को 2 वर्ष की आयु, 3 वर्ष की आयु, 7 वर्ष की आयु, 10 वर्ष की आयु, 12 वर्ष की आयु पूरी करने पर किश्तों में पैसे मिलेंगे।

कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

इस योजना के तहत आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:
1. माता पिता का आधार कार्ड
2. माता पिता का पहचान पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. मूल निवास प्रमाण पत्र
5. मोबाइल नंबर
6. कन्या जन्म प्रमाण पत्र
7. माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र(अगर पिता की मृत्यु हो गई हो)
8. बैंक खाते की जानकारी

कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें?

इस योजना में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा, फिर आपको रिपोर्ट्स वाले सेक्शन में Track beneficiary Application वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और आपको आपके योजना से जुड़े नामों का पता चल जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना के लिए 18008330100 और 18001800300 ये दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।

Leave a Comment