एलआईसी धन वृद्धि योजना 2024, क्या है | LIC Dhan Vriddhi Yojana kya hai

एलआईसी धन वृद्धि योजना(LIC Dhan Vriddhi Yojana), क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी(LIC) देश के आम नागरिकों को लाभ देने के लिए कई योजनाएं लाती है। इसी तरह हाल ही में एलआईसी ने एक नई बीमा पॉलिसी की शुरुआत की है, जिसका नाम धन वृद्धि योजना है। यह योजना अपने ग्राहक को सुरक्षा और बचत दोनो देती है। वही पॉलिसी पूरी होने पर(मैच्योरिटी पर) एक गारंटीड राशि + सम एश्योर्ड भी दिया जाएगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम के अनुसार यह Dhan vrddhi yojana एक गैर लिंक्ड, गैर भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत वाली और एकल प्रीमियम वाली एक जीवन योजना है। जिसमे आपको 7 लाख या इससे अधिक के सम एश्योर्ड पर, हर 1000 रूपए पर 75 रूपए तक का गारंटीड एडिशन मिलता है। इसी के साथ पॉलिसी को कभी भी सरेंडर करने की सुविधा और लोन की सुविधा भी आपको इस lic धन वृद्धि योजना की पॉलिसी के तहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

LIC Dhan Vriddhi Policy Details in Hindi

LIC Dhan Vriddhi Yojana
LIC Dhan Vriddhi Yojana
योजना का नामLIC Dhan Vriddhi Yojana 869
किसने शुरू कीभारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) के द्वारा
कब शुरू हुई 23 जून 2023
कब खत्म होगी30 सितंबर 2023
उद्देश्यघरेलू मार्केट के बीमा जरूरतों को पूरा करना और बीमा धारकों को आर्थिक सुरक्षा देना
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
लाभमैच्योरिटी की डेट पर एकमुश्त राशि और साथ ही tax में छूट और लोन की भी सुविधा
आवेदनऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/hi/home

LIC Dhan Vriddhi Yojana के उद्देश्य

इस एलआईसी धन वृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार की बीमा जरूरतों को पूरा करना और साथ ही बचत तथा आर्थिक सुरक्षा दोनो देना है। इस प्लान के तहत लोगो को एक व्यापक जीवन बीमा मिलेगी, जिसमे आर्थिक स्थिरता, विकास और सुरक्षा दोनो मिलेगी। जनश्री बीमा योजना क्या है

एलआईसी धन वृद्धि पॉलिसी के लाभ और विशेषताएं(LIC Dhan Vriddhi Yojana Benefits)

इस धन वृद्धि योजना 869 के कई व्यापक लाभ और विशेषताएं है जो की निम्न प्रकार है:

  • इस योजना के तहत आपको गारंटीड एडिशन मिलता है, यानी एलआईसी की तरफ से आपको गारंटीड लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत आपको बचत और इंश्योरेंस दोनो का लाभ मिलेगा, जिसमे आप कम या अधिक इंश्योरेंस कवर(दो ऑप्शन में से कोई एक) चुन सकते है।
  • इंश्योरेंस कवर चुनने के लिए आपको 2 विकल्प मिलेंगे जो कुछ इस प्रकार है:
    • 1.25 times of tabular premium(Option 1) – इसके तहत आप जो भी प्रीमियम भरते है, आपको उसका 1.25 गुना इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
    • 10 times of tabular premium(Option 2) – इसके तहत आप जो भी प्रीमियम भरते है, आपको उसका 10x इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
    • यानी इस योजना के तहत अगर आप कम इंश्योरेंस कवर लेते है, तो उसमे आपको बचत का लाभ अधिक मिलेगा, यानी पॉलिसी की समाप्ति पर आपकी बचत अधिक होगी।
  • लेकिन वही अगर आप अधिक इंश्योरेंस कवर वाला ऑप्शन चुनते है, तो उसमे आपको पॉलिसी की मेट्योरिट के समय कम बचत की राशि मिलेगी।
  • इस योजना के तहत आपको जो प्रीमियम भरना है, वो एक बार ही भरना है।
  • आप इस योजना के तहत एलआईसी की तरफ से 3 पॉलिसी टर्म्स बताई गई है जिसमे या तो 18 साल या 15 साल या फिर 10 साल के लिए निवेश कर सकते है।
  • इस पॉलिसी के तहत आपको कम से कम 1,25,000 रूपए का बीमा लेना होगा और उसी के आधार पर आपको आपका प्रीमियम भरना होगा।
  • इस पॉलिसी के तहत आप अधिकतम कितनी भी राशि का बीमा ले सकते है, बीमा में अधिकतम राशि निवेश की कोई लिमिट नही है।
  • बीमित व्यक्ति की अकारण मृत्यु होने पर: इसके तहत अगर किसी कारण से पॉलिसी टर्म्स के बीच में ही पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को
    • अगर आपने ऑप्शन 1 चुना था तो उसे tabular premium का 1.25 गुना मिलेगा और
    • अगर आपने ऑप्शन 2 चुना था तो नॉमिनी को tabular premium का 10 गुना मिलेगा।
  • इसी के साथ ही आपको गारंटीड एडिशन भी दिया जाता है, जीतने साल भी आपकी पॉलिसी चले।

गारंटीड एडिशन(हर 1000 रूपए बेसिक सम एश्योर्ड पर)

बेसिक सम एश्योर्डtermstermstermstermstermsterms
option 1option 1option 1option 2option 2option 2
10 साल15 साल18 साल10 साल15 साल18 साल
1,25,000 से 2,45,000606565253030
2,50,000 से 6,95,000657070303535
7,00,000 या अधिक707575354040
  • इसी के साथ आप इस पॉलिसी को कभी भी सरेंडर कर सकते है, जिसके तहत जो गरांटेड सरेंडर राशि या स्पेशल सरेंडर राशि(दोनो में से जो अधिक हो) आप को दे दिया जाएगा।
  • योजना के तहत इस योजना के बीमा धारक को 80-c के तहत टैक्स में छूट मिलेगी, जिसके चलते बीमा धारक अधिकतम 1.5 लाख रुपए की छूट प्राप्त कर सकते है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

धन वृद्धि योजना 869 में अन्य लाभ जोड़े(optional Riders)

इस योजना पॉलिसी में आप 2 अन्य लाभ जोड़ सकते है, जिसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा प्रीमियम भरना होगा। ये दोनो राइडर्स इस प्रकार है:

  • LIC’s एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी बेनिफिट राइडर
  • LIC’s न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर

LIC धन वृद्धि स्कीम में लोन सुविधा

इस योजना के तहत पॉलिसी लेने के 3 महीने बाद आपको लोन लेने की सुविधा भी मिल जाती है। सरेंडर राशि के % के रूप में दिया जाने वाला अधिकतम लोन कुछ इस प्रकार है:

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
ऑप्शनअधिकतम लोनअधिकतम लोनअधिकतम लोन
पॉलिसी टर्म10 साल15 साल18 साल
ऑप्शन 170%60%50%
ऑप्शन 260%50%40%

LIC dhan vriddhi plan की पात्रता और शर्तें(LIC Dhan Vriddhi Yojana Eligibility)

  • इस योजना के तहत आप अपना पैसा 5,000 रूपए के गुणांक में ही जमा करवा सकते है।
  • इस योजना में केवल भारत देश का स्थाई नागरिक ही आवेदन कर सकता है।
  • इस योजना के तहत 90 दिन का कोई बच्चा भी आवेदन कर सकता है।
10 साल 10 साल15 साल15 साल18 साल18 साल
एंट्री एज एग्जिट एज एंट्री एज एग्जिट एज एंट्री एज एग्जिट एज
ऑप्शन 18 से 60 साल18 से 70 साल3 से 60 साल18 से 75 साल90 दिन से 60 साल18 से 78 साल
ऑप्शन 28 से 40 साल18 से 50 साल3 से 35 साल18 से 50 साल90 दिन से 32 साल18 से 50 साल

एलआईसी धन वृद्धि प्रीमियम कैलकुलेटर(Lic Dhan Vriddhi Premium Chart)

इसके लिए आपको निम्न लिखित एक उदाहरण से समझना होगा।

माना आपकी उम्र 30 साल है, और आपको 10,00,000 रूपए का बीमा कवर चाहिए। और अपने दोनो में से option 1 को चुना है। और आप इस पॉलिसी को 18 साल के लिए लेना चाहते है।

अगर अपने option 1 चुना था

उम्र18 साल18 साल15 साल15 साल10 साल10 साल
प्रीमियममैच्योरिटीप्रीमियममैच्योरिटीप्रीमियममैच्योरिटी
107,91,80023,50,0008,55,85021,25,0009,32,60017,00,000
207,92,95023,50,0008,56,95021,25,0009,33,60017,00,000
307,94,45023,50,0008,58,10021,25,0009,34,20017,00,000
408,01,50023,50,0008,63,80021,25,0009,37,55017,00,000
508,23,30023,50,0008,82,30021,25,0009,49,70017,00,000
608,73,90023,50,0009,32,35021,25,0009,75,15017,00,000

तो इसके लिए आपको 7,94,450 रूपए का प्रीमियम पॉलिसी लिए समय एक साथ ही एक बार में देना है। फिर आपको अपनी पॉलिसी की मैच्योरिटी यानी 18 साल तक रुकना होगा।

Option 2 के लिए

उम्र18 साल 18 साल15 साल15 साल10 साल10 साल
प्रीमियममैच्योरिटीप्रीमियममैच्योरिटीप्रीमियममैच्योरिटी
106,44,85017,20,0007,03,60016,00,0007,83,20013,50,000
206,73,50017,20,0007,31,00016,00,0008,10,05013,50,000
307,27,60017,20,0007,70,75016,00,0008,29,35013,50,000
409,53,15013,50,000

फिर पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको बेसिक सम एश्योर्ड+गारंटीड एडिशन मिलेगा। इस केस में जब आप पॉलिसी 18 की लेते है और 7,00,000 से अधिक प्रीमियम पर लेते है तो आपको 75 रूपए का गरांटेड एडिशन 1000 रूपए के सम एश्योर्ड पर मिलेगा।

G.A. = (10,00,000/1000)*75 = 75,000*18 = 13,50,000 रूपए

S.A. = 10,00,000 रूपए

मैच्योरिटी के बाद कुल प्राप्त राशि = 23,50,000 रूपए

LIC Dhan Vriddhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

LIC Dhan Vriddhi Yojana मे आवेदन कैसे करें

इस योजना में आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरीको से आवेदन कर सकते है:

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

  • इसके लिए आपको अपनी पास की एलआईसी की शाखा या किसी lic एजेंट से संपर्क करना होगा।
  • फिर आपको एजेंट इस योजना पॉलिसी के बारे में सारी जानकारी देगा।
  • फिर आपको मांगे गए सारे दस्तावेजों को फॉर्म भर के, फॉर्म के साथ देना होगा।
  • फिर आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद, आप इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते है।
  • इसमें आपको बस एक बार प्रीमियम भरना है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • इसके तहत ऑनलाइन यह पॉलिसी खरीदने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर ही आपको धन वृद्धि योजना के स्लाइडर पर क्लिक करना है।
LIC Dhan Vriddhi yojana official website
LIC Dhan Vriddhi yojana official website
  • फिर नए पेज पर आपको इस योजना की थोड़ी जानकारी मिलेगी, जिसमे आपको CLICK TO BUY ONLINE वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
LIC dhan vriddhi plan buy online
LIC dhan vriddhi plan buy online
  • फिर नए पेज पर आपको संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मिलेगी इसलिए आप यहां बताए गए सारे दस्तावेज pdf फाइल के रूप में पहले ही बना के सेव कर ले।
Documents for lic dhan vriddhi scheme
Documents for lic dhan vriddhi scheme
  • फिर आपको proceed वाले बटन पर क्लिक करना है और अगले पेज पर अपने covid-19 की जानकारी भरनी है, जिसमे आपको Yes या no पर क्लिक करना होगा।
  • और फिर proceed वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
covid information for dhan vriddhi scheme
covid information for dhan vriddhi scheme
  • फिर नए पेज पर आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म की तारीख और शहर भरना होगा।
  • फिर captcha code भर के और दोनो चेक बॉक्स पर क्लिक कर के proceed वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
lic dhan vriddhi yojana apply online
lic dhan vriddhi yojana apply online
  • फिर आपको अगले पेज पर सारे बताए गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे और प्रीमियम की राशि भर के फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • फिर आप इस फॉर्म को प्रिंट करवा के संभाल से रख ले।
  • इस तरह से अपने इस योजना की पॉलिसी खरीद ली है।
LIC Dhan Vriddhi Yojana आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
LIC Dhan Vriddhi Yojana आवेदन करेयहां क्लिक करें
LIC Dhan Vriddhi Yojana आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें
संपर्क करें 022-26545016
ईमेल करें online_dm@licindia.com

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना रजिस्ट्रेशन

FAQ

what is dhan vriddhi?

LIC Dhan Vriddhi Yojana is a non linked, non participating, individual, saving, single premium life insurance policy scheme, which is launched by LIC. This scheme provides both insurance and savings.

धन वृद्धि क्या है?

LIC Dhan Vriddhi Yojana भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा शुरू की गई एक गैर लिंक्ड, गैर- भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत, एकल बचत, एकल प्रीमियम जीवन बीमा योजना है जो बचत तथा सुरक्षा दोनो देती है।

LIC Dhan Vriddhi Yojana की लास्ट डेट कब है?

इस योजना को एलआईसी द्वारा 23 जून 2023 को शुरू किया गया था, और इसकी पॉलिसी खरीदने की आखरी तारीख 30 सितंबर 2023 रखी गई है।

Leave a Comment