किसानों को मिलेंगे 12,000₹ हर साल  | Namo Shetkari Maha Samman Yojana Online Apply

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना(Namo Shetkari Maha Samman Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

देश की सरकार और केंद्र सरकार समय समय पर आम जनता, बच्चो, महिलाओ और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करती है, जिनका उद्देश्य उन्हे लाभ देना और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना होता है। इसी के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान योजना शुरू की गई है, जिसका लाभ केवल राज्य के किसान ही उठा सकते है।

देश में pm किसान योजना की तर्ज पर यह नमो शेतकरी महा सम्मान योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य के छोटे जोत करने वाले किसानों को 6,000 रूपए हर साल दिए जाएंगे, और ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे। यानी किसानों को pm किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो 6,000 रूपए मिल रहे थे, उसके साथ ही राज्य के किसान इस नमो शेतकरी महा सम्मान योजना का लाभ भी ले सकते है। यानी किसानों को 12,000 रूपए हर साल दिए जाएंगे। माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2024

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Namo Shetkari Maha Samman Yojana in Hindi

Namo Shetkari Maha Samman Yojana
Namo Shetkari Maha Samman Yojana
योजना का नाम Namo Shetkari Maha Samman Yojana
 राज्य महाराष्ट्र 
साल2024
उद्देश्य किसानो को आर्थिक सहायता देना 
लाभ6000 रूपए हर साल मिलेंगे
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू होगी

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना pm किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रूपए दिए जाएंगे, जिससे राज्य के किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य निम्न है:

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।
  • इस योजना से राज्य के किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
  • इससे किसानों को अपने खर्चों को लेकर किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना के लाभ और विशेषताएं(Namo Shetkari Maha Samman Yojana Benefits)

  • राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने साल 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए इस योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना के तहत राज्य के करीब 1.15 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • यह एक वित्तीय योजना है जिसके तहत लाभार्थी किसान को हर साल 6,000 रूपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार की pm किसान योजना की तर्ज पर यह योजना शुरू की गई है जिसके तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रूपए ट्रांसफर किए जायेंगे।
Namo Shetkari Maha Samman Yojana Brochure
Namo Shetkari Maha Samman Yojana Brochure
  • यानी अब किसानों के खाते में 6,000 रूपए pm किसान योजना के और 6,000 रूपए इस Namo Shetkari Maha Samman योजना के मिलेंगे।
  • और इस प्रकार कुल12,000 रूपए हर साल राज्य के लाभार्थी किसानों को मिलेंगे।
  • इन दोनो योजनाओं के द्वारा किसानों को हर महीने 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • इस योजना का बजट 6900 करोड़ रखा गया है जिसका भर राज्य सरकार वहां करेगी।
  • इस योजना के तहत लाभ की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना से किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे और उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा।
  • इस योजना के साथ मंत्रिमंडल ने एक और योजना की मंजूरी दी है, जिसके तहत किसान केवल 1 रूपए के प्रीमियम का भुगतान कर के फसल का बीमा ले सकेंगे। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना में पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य का मूल/स्थाई निवासी ही ले सकता ही।
  • इस योजना का लाभ केवल किसान या उनके परिवार को ही मिलेगा।
  • आवेदक किसान का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास खुद की खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक किसान पहले से ही पीएम किसान योजना का लाभ ले रहा हो।

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आवेदक किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक किसान के जमीन के सारे कागज
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर (SAGY)सांसद आदर्श ग्राम योजना 

नमो शेतकरी योजना रजिस्ट्रेशन(Namo Shetkari Maha Samman Yojana Online Registration)

इस योजना में आवेदन करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट शुरू नही की गई है, इसलिए आवेदकों को अभी और रुकना पड़ेगा। लेकिन सूत्रों की माने तो, जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर दिया है और लाभ ले रहे है, उन्हे इस योजना में आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक केवल पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा हुआ होना चाहिए।

नमो शेतकरी योजना स्टेटस(Namo Shetkari Samman Nidhi Beneficiary Status Check Online)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
namo shetkari maha samman yojana beneficiary list
namo shetkari maha samman yojana beneficiary list
  • फिर आपको होम पेज पर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव भरना होगा।
Namo Shetkari Scheme List
Namo Shetkari Scheme List
  • और फिर आपको Get Report वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको सारे लाभार्थियों को लिस्ट मिल जाएगी।
Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
Namo Shetkari Yojana Beneficiary Statusयहां क्लिक करें

SBI अमृत कलश योजना 

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

FAQ

नमो शेतकरी योजना किस राज्य ने शुरू की है?

यह योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा वहा के किसानों के लिए शुरू की गई है।

नमो शेतकरी योजना के तहत किसानों को कितना पैसा मिलेगा?

इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 6,000 रूपए/वर्ष मिलेंगे।

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना क्या है?

इस योजना के तहत राज्य के लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रूपए मिलेंगे जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे तथा उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में सूत्रों के अनुसार आवेदन करने करने की जरूरत नहीं होगी। पीएम किसान योजना के लाभार्थी इस योजना के लिए अपने आप चुन लिए जायेंगे और उन्हे लाभ मिलने लगेगा।

Leave a Comment