झारखंड फसल राहत योजना फॉर्म कैसे भरे | Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024

झारखंड फसल राहत योजना(Jharkhand Fasal Rahat Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को लाभ देने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए समय समय पर कई योजनाएं शुरू करती है। झारखंड फसल राहत योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसके अंतर्गत किसी प्राकृतिक आपदा में फसल खराब होने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिले इसलिए उन फसलों का बीमा किया जाएगा।

सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनो को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड राज्य द्वारा फसल राहत योजना के नाम से यह योजना शुरू की गई है। यह योजना मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा ओर प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता देती है। यह योजना फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को दी जाने वाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। युवा स्वाभिमान योजना एमपी 2024 

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Jharkhand Fasal Rahat Yojana In Hindi

Contents

Jharkhand Fasal Rahat Yojana
Jharkhand Fasal Rahat Yojana
योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
राज्यझारखंड
विभागकृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग
उद्देश्यफसल खराब होने पर किसानों को आर्थिक सहायता देना
लाभप्रीमियम फ्री फसल बीमा
लाभार्थीराज्य के किसान
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/

झारखंड फसल राहत योजना के उद्देश्य(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Motive)

योजना के द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा देना और एक निश्चित आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना भू स्वामी किसान और भूमिहीन किसान दोनो को कवर करेगी। इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य निम्न है:

  • अनापेक्षित प्राकृतिक आपदा ओर घटनाक्रम के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता देना।
  • कृषि कार्य को जारी रखने के लिए किसानों की आय को बढ़ाना।
  • कृषि कार्य हेतु वित्तीय प्रवाह सुनिश्चित करना।
  • खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में तीव्र विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग विकसित करना।

झारखंड फसल राहत योजना के लाभ और विशेषताएं(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Benefits)

  • योजना के तहत राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यह एक क्षतिपूर्ति योजना जिसके तहत किसी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंधन और हर फसल मौसम(खरीफ और रबी) में अलग अलग आवेदन करना होगा।
  • 30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 3000 रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
  • 50% से अधिक क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 4000 रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि होगी और फसल के लिए गए ऋण को भी माफ कर दिया जाएगा।
  • योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का आंकलन एवम् निर्धारण Crop Cutting Experiment के आधार पर किया जाएगा।
  • हर फसल मौसम में अलग अलग निबंधन और आवेदन करना हो। प्रधानमंत्री समग्र स्वास्थ्य योजना 2024

कवर में शामिल प्राकृतिक आपदा

योजना के तहत निम्न आपदाओ को शामिल किया गया है:

  • बाढ़ और जल भराव
  • भूंकप
  • ज्वालामुखी फटना
  • भू स्खलन
  • सूखा या शुष्क हवाएं
  • व्यापक महामारी
  • प्राकृतिक रूप से आग लगना
  • बिजली गिरना
  • आंधी
  • मूसलाधार बारिश
  • चक्रवात

योजना के अंतर्गत निम्न जोखिमों पर विचार नहीं होगा

झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन के लिए पात्रता(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Eligibility in Hindi)

  • आवेदक किसान झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक किसानों को अपना आधार संख्या बायोमैट्रिक्स प्रणाली द्वारा प्रमाणित करना होगा।
  • किसान की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • रैयत किसान जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते है तथा पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत है।
  • गैर रैयत किसान जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करते है।
  • आवेदक किसान की वेध आधार संख्या होनी चाहिए।
  • योजना के तहत अधिकतम 5 एकड़ तक फसल क्षति सहायता राशि दी जाएगी।
  • कृषक न्यूनतम 10 डेसिमल और अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि के लिए निबंधन कर सकते है।
  • यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक होगी।
  • सरकारी या गैर मजरूआ जमीन पर खेती करने वाले कृषक जिनके पास राजस्व विभाग द्वारा बंदोबस्ती संबंधी पट्टा या अन्य दस्तावेज हो।

झारखंड फसल राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Documents Required in Hindi)

  • किसान के पास एक वैध आधार नंबर होना चाहिए
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जमीन संबंधित विवरण
  • बैंक अकाउंट का विवरण जो आधार कार्ड से जुड़ा हो
  • भू स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
  • वंशावली
  • पैन कार्ड
  • रैयत और बटाईदार किसान द्वारा घोषणा पत्र
  • बटाईदार किसान द्वारा सहमति पत्र
  • पंजीकृत किसानों के चयनित फसल एवम बुवाई के रकबा का पूरा विवरण पीएम प्रणाम स्कीम क्या है

झारखंड फसल राहत योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration Online)

  • सबसे पहले आपको दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration
  • फिर आपके सामने पंजीकरण फार्म आएगा जिसमे सबसे पहले आपको आधार कार्ड पर लिखा नाम, और आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा और Get OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा और captcha भर कर चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
JFRY Registration Form
JFRY Registration Form
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपने पिता/पति का नाम, लिंग, श्रेणी, किसान का प्रकार, जन्म तिथि, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव, बैंक खाते की जानकारी और अपना एक पासवर्ड बनाकर भरना है।
  • फिर आपको captcha भरना होगा और घोषणा वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा और Register वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
JRFRY Register
JRFRY Register

झारखंड फसल राहत योजना EKYC कैसे करें(Jharkhand Fasal Rahat Yojana ekyc Online)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
jrfry kyc process
jrfry kyc process
  • फिर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉग इन करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर Proceed to JRFRY वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
JRFRY EKYC
JRFRY EKYC
  • फिर नए पेज पर आपको केवल निशुल्क eKYC करे वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको यह चेक बॉक्स पर टिक करके आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
JRFRY Biometric Adhar Ekyc
JRFRY Biometric Adhar Ekyc
  • अब आपको चेक बॉक्स पर टिक करना होगा और Proceed to Only eKYC वाले बटन पर क्लिक करना होगा और फिर आपको अपना बायोमेट्रिक ekyc करना होगा।
jrfry update ekyc details
jrfry update ekyc details
  • फिर आपको आपके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी मिलेगी और आपको captcha भर कर Update eKYC वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर ekyc पूरी करने के लिए पेमेंट करना होगा।

झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Jharkhand Rajya Fasal Yojana Apply
Jharkhand Rajya Fasal Yojana Apply
  • फिर आपको खरीफ – 2024(आवेदन) वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसमें आपको फसल के मौसम का चयन करना होगा और मोबाइल नंबर या अधर कार्ड नंबर चुन कर भरना होगा।
JRFRY Login
JRFRY Login
  • फिर आपको पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और लॉगिन करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपकी कुछ बेसिक जानकारी आ जाएगी, जिसमे आपको कुछ नही करना है।
Jharkhand Fasal Yojana Basic Details
Jharkhand Fasal Yojana Basic Details
  • आपको इसे पढ़ कर captcha भरना होगा और Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
bank Passbook Upload
bank Passbook Upload
  • फिर आपको नए पेज पर अपने बैंक की पासबुक की पहले पेज की फोटो अपलोड करनी होगी।
  • अब आपको भूमि विवरण जोड़े वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें आपको जिला, अंचल, हलका, मौजा, वॉल्यूम संख्या, पेज संख्या, खाता संख्या, प्लॉट नंबर, क्षेत्रफल(एकड़ और डेसिमल में), किसान की श्रेणी, किसान का नाम आदि भरना होगा।
Add Land Details
Add Land Details
  • फिर आपको add land वाले बटन पर क्लिक करके जमीन को जोड़ लेना है।
  • फिर आपको बॉक्स में दिए गए फसल जोड़े वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Fasal Jode
Fasal Jode
  • इसमें आपको फसल का क्षेत्रफल, मौसम, नाम, फसल का साल और बुवाई की तिथि आदि भरनी है और Done वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Upload Concent & declaration वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको सहमति पत्र भर कर अपलोड कर्ण होगा और Upload वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको भूमि फाइल जोड़े वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Bhumi File Jode
Bhumi File Jode
  • इसमें आपको भू राजस्व रसीद, वंशावली और भूमि बंदोबस्त पट्टा आदि फॉर्म भर कर अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको नीचे दिए गए सबमिट आवेदन(खरीफ 2024) वाले बटन पर क्लिक करना होगा और ok पर क्लिक करना होगा।
Print Recipt
Print Recipt
  • फिर आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन संख्या वाली रसीद मिल जाएगी।
  • इसे आप print वाले बटन पर क्लिक करके प्रिंट करवा सकते है।

झारखंड फसल राहत योजना में शिकायत कैसे दर्ज करे(Jharkhand Fasal Rahat Yojana Grievance)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही शिकायत दर्ज करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
grievance form
grievance form
  • फिर आपको नए पेज पर अपने मोबाइल नंबर और captcha भर कर ओटीपी भरना होगा।
  • फिर आपको अपनी शिकायत का विवरण देना होगा और सबमिट करना होगा और आपको एक शिकायत आईडी मिलेगी।
Grievance Status Check
Grievance Status Check
  • इस तरह से आपने शिकायत दर्ज कर दी है।
  • आप मोबाइल नंबर और शिकायत आईडी द्वारा अपनी शिकायत की स्थिति का पता चल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration यहां क्लिक करें
JRFRY Notificationयहां क्लिक करें
JRFRY Grievanceयहां क्लिक करें
JRFRY Helpline Numberयहां क्लिक करें
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Pavti Downloadयहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन

FAQ

झारखंड फसल राहत योजना किस राज्य ने शुभ की है?

यह योजना झारखंड राज्य सरकार ने वहा के किसानों के लिए शुरू की है।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा ने नष्ट हुई फसल का किसानों को कवर देना हैm

झारखंड फसल राहत योजना का लाभ क्या है?

इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी और फसल के लिए दिए गए ऋण को माफ किया जायगा तथा उन्हें प्रीमियम फ्री बीमा दिया जाएगा।

Leave a Comment