मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान | Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2024

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना(Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

देश की सरकार और सभी राज्य सरकारें समय समय पर देश की आम जनता की भलाई के लिए और उन्हे लाभ देने के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। राज्य में सदाक्वपर होने वाले एक्सीडेंट बढ़ गए है। ऐसे में कई बार परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु होने या किसी प्रकार की अपंगता होने पर परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा यह चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है।

इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा 1 मई 2022 में की गई थी। इसके तहत राज्य में सड़क दुर्घटना में हुई मौत या अपंगता होने पर चिरंजीवी कार्ड धारक परिवारों को बीमा कवर दिया जाएगा। इसके तहत परिवारों को 1.5 लाख रुपए से लेकर अधिकतम 10 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके तहत इस क्लेम का भुगतान, दावा करने के 30 दिन के भीतर किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना  

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana in Hindi

Contents

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
राज्यराजस्थान
विभागराज्य बीमा एवम् प्रावधाई निधि विभाग
उद्देश्यचिरंजीवी परिवारों को दुर्घटना बीमा कवर देना
लाभ1.5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
लाभार्थी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mcdbysipf.rajasthan.gov.in/#/home
हेल्पलाइन नंबर 0141-2740219

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के उद्देश्य(Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Motive)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु और स्थाई अपंगता की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बीमित परिवार के सदस्य/सदस्यों की किसी दुर्घटना में मृत्यु होने या हाथ, पैर, आंख की स्थाई अपंगता होने पर उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उस बीमित व्यक्ति के परिवार को दी जाएगी। राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तथ्य(Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Details)

  • इस योजना का संचालन, राज्य बीमा एवम् प्रावधाई विभाग के द्वारा किया जायगा।
  • इस योजना के तहत बीमित परिवार के सदस्य या एक से अधिक सदस्यों की मृत्यु होने या दुर्घटना के कारण, किसी हाथ, पैर या आंख की कोई स्थाई अपंगता आने पर, बीमित व्यक्ति के परिवार को उस एक वित्तीय साल साल में कुल 10 लाख रुपए तक का अधिकतम भुगतान किया जाएगा।
  • योजना के तहत केवल जन आधार कार्ड में पंजीकृत परिवार के मुखिया को ही बीमित परिवार का मुखिया माना जाएगा।
  • इसलिए इस योजना के तहत परिवार के किसी सदस्य या सदस्यों की दुर्घटना में मृत्यु या स्थाई अपंगता होने पर बीमा राशि का भुगतान मुखिया के बैंक खाते में किया जायगा।
  • लेकिन परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर बीमा की राशि, उसके पति/पत्नी या परिवार के बाकी सदस्यों में बराबर बांट कर उनके खाते में जमा करवा दिया जाएगा।
  • योजना के तहत यदि दुर्घटना में परिवार के सारे सदस्यों की मृत्यु हो जाती है, तो कोई भुगतान नहीं दिया जाएगा।
  • योजना के तहत पात्र बीमित परिवारों से किसी भी तरह का प्रीमियम नही लिया जायगा।
  • जरूरत पड़ने पर किसी डॉक्टर या अन्वेषणकर्ता द्वारा मामले की जांच भी करवाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ और विशेषताएं(Rajasthan Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Benefits)

  • इस योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 2022 को की गई थी।
  • इसके तहत आवेदक पात्र बीमित परिवारों को बीमा किसी प्रीमियम के, निशुल्क दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
  • योजना के तहत दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या स्थाई अपंगता पर परिवार के सदस्यों को 1.5 लाख से 10 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास चिरंजीवी कार्ड होना चाहिए और यह जन आधार कार्ड से जुड़ा/लिंक हुआ होना चाहिए।
  • योजना के तहत परिवार के एक सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए और एक से अधिक सदस्यों की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023
दुर्घटना में हुई मृत्यु/क्षति का प्रकारदुर्घटना पर मिलने वाला भुगतान
दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए तक
दुर्घटना में परिवार के एक से अधिक सदस्य की मृत्यु होने पर10 लाख रुपए तक
दुर्घटना में दोनों हाथो या दोनो पैरो या दोनों आंखों अथवा एक हाथ एवम् एक पैर या एक हाथ एवम् एक आंख या एक पैर एवम् एक आंख की पूर्ण क्षति होने पर(अंगो के पूरी तरह निष्क्रिय होने पर)3 लाख रुपए
दुर्घटना में एक हाथ/पैर/आंख/की पूरी क्षति होने पर(अंग अलग होने या पूरी तरह से निष्क्रिय होने पर)1.5 लाख रुपए

मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना का लाभ कब ले सकते है(Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Eligibility)

योजना के तहत दुर्घटना में हुई क्षति से आशय किसी भी ऐसी शारिरिक चोट से है, जो किसी बाह्य, हिंसात्मक या दिख रही है। शारीरिक चोट दुर्घटना से हुई होनी चाहिए और यह दुर्घटना से पहले नही होनी चाहिए। इसलिए इस योजना के तहत निम्न प्रकार की दुर्घटनाओं में हुई मौत/क्षति पर लाभ मिलेगा:

  • योजना के तहत सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना या वायु दुर्घटना से होने वाली मृत्यु या क्षति से लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत बीमित व्यक्ति के ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से किसी वस्तु के व्यक्ति के ऊपर गिरने से हुई मृत्यु/क्षति से बीमा का लाभ मिलेगा।
  • मकान के गिरने से होने वाली मृत्यु या क्षति से लाभ मिलेगा।
  • डूबने से कारण होने वाली मृत्यु या क्षति से लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत किसी रासायनिक द्रव्य के छिड़काव के कारण होने वाली मृत्यु या क्षति से लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत बिजली के झटके से होने वाली मृत्यु या क्षति से लाभ मिलेगा।
  • बीमित व्यक्ति के आग से जलने पर होने वाली मृत्यु या स्थाई क्षति पर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की अपात्रता(Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Rajasthan Ineligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए मृत्यु या क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होना चाहिए। इसलिए इस योजना के तहत प्राकृतिक मृत्यु या प्राकृतिक शारीरिक क्षतिया होने पर लाभ नही मिलेगा, यानी निम्न क्षतियों पर लाभ नही मिलेगा:

  • योजना के तहत बीमारियों जेसे कैंसर, टीबी, हार्ट अटैक या पागलपन होने से होने वाली मृत्यु या क्षति पर लाभ नही मिलेगा।
  • योजना के तहत हत्या, हत्या का प्रयास, आत्मक्षति या आत्महत्या का प्रयास होने पर लाभ नही मिलेगा।
  • बीमित व्यक्ति द्वारा नशीले द्रव्य/ड्रग्स/शराब आदि के सेवन से होने वाली मृत्यु या क्षति पर लाभ नही मिलेगा।
  • चिकित्सा या किसी तरह को सर्जरी के कारण होने वाली क्षति पर लाभ नही मिलेगा।
  • नाभिकीय विकिरण या परमाणु हथियार से होने वाली क्षति या मृत्यु से लाभ नही मिलेगा।
  • युद्ध, विदेशी आक्रमण, विदेशी शत्रुओं के द्वारा, गृह युद्ध, देशद्रोह जैसे संगीन मामलों से हुई क्षति से लाभ नही मिलेगा।
  • गर्भधारण या प्रसव के कारण हुई क्षति से लाभ नही मिलेगा।
  • यदि बीमित व्यक्ति किसी अपराध को करते समय घायल होता है, तो उसे लाभ नही मिलेगा।
  • हवाई जहाज को हाईजैक करने या उसमे किसी प्रकार के अपराध को करने में हुई क्षति से इस व्यक्ति को लाभ नही मिलेगा।
  • किसी दुर्घटना में हाथ या पैर का फ्रैक्चर होने पर योजना का लाभ नही मिलेगा।
  • योजना के तहत किसी जहरीले जंतु जैसे सांप आदि के काटने पर हुई मृत्यु या क्षति से लाभ नही मिलेगा।
  • यदि योजना के तहत एक साल में दो दुर्घटना होती है तो दूसरी दुर्घटना में पहले दावे में किए गए भुगतान को कम करते हुए, दूसरे दावे के विरुद्ध भुगतान किया जाएगा।
  • योजना के तहत एक योजना वर्ष में एक से अधिक दावों के मामले में अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ही भुगतान किया जाएगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के दस्तावेज़(CM Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Documents)

योजना के तहत दावे के क्लेम फॉर्म में निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
श्रेणीदुर्घटना का प्रकारमृत्युक्षति
A1. सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना एवम् वायु दुर्घटना
2. बीमित व्यक्ति के ऊंचाई से गिरने तथा ऊंचाई से किसी वस्तु के व्यक्ति पर गिरने पर
3. मकान के ढहने से
1. मृत्यु प्रमाण पत्र
2. इनमे से कम से कम कोई एक दस्तावेज हो-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FIR, पंचनामा, हॉस्पिटल द्वारा डेथ समरी
1. हॉस्पिटल की रिपोर्ट
2. FIR
3. डायग्नोस्टिक रिपोर्ट
4. मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थाई पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र
B1. बिजली के झटके से
2. किसी केमिकल के छिड़काव से
1. मृत्यु प्रमाण पत्र
2. FIR
3. ईलाज का विवरण हॉस्पिटल में अगर भर्ती किया गया हो।
4. इनमे से कम से कम कोई एक दस्तावेज हो-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हॉस्पिटल द्वारा जारी डेथ समरी
1. हॉस्पिटल की रिपोर्ट 3. डायग्नोस्टिक रिपोर्ट 4. मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थाई पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र
C1. डूबने के कारण
2. जलने की स्थिति में
1. मृत्यु प्रमाण पत्र
2. FIR
3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट
4. FR
1. हॉस्पिटल की रिपोर्ट 2. FIR 3. डायग्नोस्टिक रिपोर्ट 4. मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थाई पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र
5. FR

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें(How Can I Claim Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana jan adhar
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana jan adhar
  • फिर आपको होम पेज पर ही चिरंजीवी के तहत आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपना जन आधार नंबर भरना होगा और खोजें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपने परिवार के सारे सदस्यों के नाम, लिंग और आयु आदि का पता चल जाएगा, यहां आपको दुर्घटना का विवरण देना होगा।
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana details of accident
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana details of accident
  • इसमें सबसे पहले आपको दुर्घटनाग्रस्त हुए व्यक्ति के नाम के पास वाले बॉक्स में टिक करके चुनना होगा।
  • और व्यक्ति की मृत्यु हुई है क्षति हुई है वह टिक करके चुनना होगा और फिर क्षति का प्रकार और दुर्घटना तथा मृत्यु का दिन और समय भरना होगा और फिर अंत में आपको दावेदार वाले बॉक्स पर टिक करके दावेदार(नॉमिनी) को चुनना होगा।
  • जैसे ही आप दावेदार वाले बॉक्स पर टिक करेंगे, आपके सामने दावेदार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखेंगे, जिस पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आपको इस popup में भरना होगा और जमा करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अगर परिवार में किसी ऐसे शिशु की मृत्यु हुई है, किसकी उम्र एक साल से कम है आपको हा वाले ऑप्शन पर टिक करना होगा।
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana details of child accident
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana details of child accident
  • फिर आपको इस शिशु का अलग से विवरण भरना होगा जैसे नाम, लिंग, जन्म तिथि, क्षति या मृत्यु का प्रकार दुर्घटना की तारीख आदि भरनी होगी।
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana Nominee Details
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana Nominee Details
  • फिर आपको दावेदार का विवरण आदि भरना होगा जिसमे उसका पता और स्थाई पता और विधानसभा क्षेत्र और उसके बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
  • फिर आपको दुर्घटना का विवरण देना होगा, जैसे दुर्घटना का कारण, स्थान, पूरा विवरण, दुर्घटना पर सूचित किया गया पुलिस थाने का विवरण, और हॉस्पिटल का विवरण जहा उपचार हुआ हो, का विवरण देना है।
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana deatils of accident
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana deatils of accident
  • फिर आपको दुर्घटना से संबंधित सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • यहां आपको संबंधित दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के हॉस्पिटल की रिपोर्ट, FIR, डायग्नोस्टिक रिपोर्ट, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया पूर्ण अपंगता प्रमाण पत्र(अपंग होने की स्थिति में), और दुर्घटना से संबंधित कोई अन्य दस्तावेज भी अपलोड कर सकते है और दस्तावेज का विवरण भी देना होगा।
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Documents Upload
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Documents Upload
  • फिर आपको घोषणा वाले चेक बॉक्स पर टिक करना होगा और जमा करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक popup आएगा, जिसमे आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।
  • फिर Ok वाले बटन पर क्लिक करना होगा और नए पेज पर आपको आपका आवेदन फॉर्म का प्रिव्यू दिखेगा।
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana form print
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana form print
  • इसे डाउनलोड करने के लिए आपको पीडीएफ बनाए वाले बटन पर क्लिक करना होगा और फिर पीडीएफ सहेजें वाले बटन पर क्लिक करना होगा और आपका फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस तरह से आपने इस बीमा योजना का फॉर्म भर लिया है।
  • अब इस योजना के तहत बीमा के लाभ की राशि आपके खाते में आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर ट्रांसफर कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की पात्रता क्या है

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना स्टेटस चेक करे(Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Status Check)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही चिरंजीवी के तहत आवेदन की स्थिति जाने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana status
mukhyamantri chiranjeevi durghatna bima yojana status
  • फिर नए पेज पर आपको अपना जन आधार नंबर भरना होगा और खोजे वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको आपके क्लेम के स्टेटस का पता चल जाएगा।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना समूह व्यक्तिगत दुर्घटना(GPA) के तहत आवेदन करें(Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana GPA Status Check)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही समूह व्यक्तिगत दुर्घटना(GPA) के तहत आवेदन करें/अवेदन की स्थिति जानें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
chiranjeevi durghatana bima yojana GPA Apply
chiranjeevi durghatana bima yojana GPA Apply
  • फिर नए पेज पर आपको अपना कर्मचारी आईडी भर कर खोजें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • और फिर आपके सामने फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको भरना होगा।
  • इसी के साथ ही आप यह समूह व्यक्तिगत दुर्घटना(GPA) आवेदन की स्थिति जानें वाले बटन पर क्लिक करके, और अपना कर्मचारी आईडी भर कर आवेदन की स्थिति पता कर सकते है।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेल्पलाइन नंबर(Chiranjeevi Durghatana Bima Yojana Grievance)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही संपर्क करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
chiranjeevi durghatana bima yojana Grievance
  • फिर नए पेज पर आपको इस योजना के अधिकारी और ऑफिस का पता तथा फोन नम्बर मिल जाएगा।
  • यहां आपको शिक़ायत दर्ज़ करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • और फिर नए पेज पर आपको अपना जन आधार नंबर भरना होगा और फिर आप शिक़ायत दर्ज़ कर सकते है।
Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Official Websiteयहां क्लिक करे 
Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Apply Onlineयहां क्लिक करे 
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Statusयहां क्लिक करे 
Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Guidelinesयहां क्लिक करे 
Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Policyयहां क्लिक करे 
chiranjeevi durghatna bima yojana helpline numberयहां क्लिक करे, 9289328386, 9929030479

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान

FAQ

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना कब शुरू हुई?

इस योजना की शुरुआत वैसे तो 1 मई 2022 को राजस्थान राज्य सरकार द्वारा कर दी गई थी, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलता था। मगर इस वर्ष 2023-24 के बजट में इस बीमा की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में बीमित परिवार को दिए जाने वाले दुर्घटना बीमा कवर की राशि कितनी है?

इस चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 1.5 लाख रुपए से लेकर अधिकतम 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा क्लेम कैसे मिलता है?

इस योजना के तहत आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर चिरंजीवी के तहत आवेदन करें पर क्लिक करना होगा और अपना जन आधार नंबर भरना होगा फिर आपको दुर्घटना की जानकारी नॉमिनी की जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस तरह से आप क्लेम फॉर्म भर सकते है। बीमा की राशि आवेदन करने के 30 दिन के भीतर दावेदार के खाते में ट्रांसफर होगी।

Leave a Comment