नारी सम्मान योजना(Nari Samman Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number
केंद्र सरकार और राज्य सरकारें समय समय पर देश की आम जनता, बच्चो, किसानों और महिलाओ के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। इसी तरह इस चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस में मध्यप्रदेश में नारी सम्मान योजना नाम से एक योजना शुरू की है। इस योजना की कोई शर्त नहीं है, और मध्यप्रदेश राज्य की हर महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।
यह योजना मध्यप्रदेश राज्य में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना और इसके लिए उनकी आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को हर महीने 2,000 रूपए दिए जाएंगे, जिसमे 1,500 रूपए उनके खाते में ट्रांसफर होंगे और 500 रूपए उन्हे गैस सिलेंडर के दिए जाएंगे। What is Malabar Gold EMI Scheme
Nari Samman Yojana in Hindi
Contents
- 1 Nari Samman Yojana in Hindi
- 1.1 नारी सम्मान योजना के उद्देश्य(Nari Samman Yojana MP Motive)
- 1.2 नारी सम्मान योजना तथ्य और लाभ(Nari Samman Yojana MP Benefits in Hindi)
- 1.3 नारी सम्मान योजना के तहत जरूरी पात्रता(Nari Samman Yojana MP Eligibility)
- 1.4 नारी सम्मान योजना के तहत जरूरी दस्तावेज(Nari Samman Yojana Documents in Hindi)
- 1.5 नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे करें(Nari Samman Yojana Form Apply Online)
- 1.6 नारी सम्मान योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे(Nari Samman Yojana Registration Form Download)
- 2 FAQ
योजना का नाम | Nari Samman Yojana |
राज्य | मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना |
लाभार्थी | राज्य की सभी महिलाएं |
लाभ | परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रूपए/महीने |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द शुरू होगी |
नारी सम्मान योजना के उद्देश्य(Nari Samman Yojana MP Motive)
नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी महिलाओं को, अपने परिवार की मुखिया भी है, को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें लाभार्थी महिलाओ को हर महीने 2,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपने खर्चों को पूरा कर सके और उन्हे आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़े। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
नारी सम्मान योजना है आई,
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2023
बहनों के लिये सौग़ातें लाई। pic.twitter.com/VAZ04A3W04
नारी सम्मान योजना तथ्य और लाभ(Nari Samman Yojana MP Benefits in Hindi)
- यह नारी सम्मान योजना कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए ट्रांसफर होंगे और 500 रूपए गैस सिलेंडर पर सहायता के लिए मिलेंगे।
- योजना का लाभ कांग्रेस के सत्ता में आते ही लाभार्थी महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना से महिलाओं को घर खर्च में राहत मिलेगी और उन्हे किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
- योजना के तहत एक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50,000 महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- इस योजना के तहत कैंप लगाए जा रहे है और उसमे महिलाओं को आवेदन के लिए फॉर्म भरवाया जा रहा है।
- योजना के तहत लाभ ले पैसे हर महीने डीबीटी के द्वारा महिला के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे।
- इस योजना का आवेदन फॉर्म ऑफलाइन तरीके से भरा जा रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू हो सकती है। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
नारी सम्मान योजना के तहत जरूरी पात्रता(Nari Samman Yojana MP Eligibility)
- योजना के तहत लाभार्थी महिला मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- वे महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी है, उन्हे लाभ नहीं मिलेगा।
- वे महिलाएं जो विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही है, उन्हे भी लाभ नही मिलेगा।
- योजना का लाभ सभी वर्ग और जाति की महिलाओं को मिलेगा।
नारी सम्मान योजना के तहत जरूरी दस्तावेज(Nari Samman Yojana Documents in Hindi)
- राज्य के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
नारी सम्मान योजना को लेकर मध्यप्रदेश की महिलाओं की बात सुनिए, मध्यप्रदेश की माताओं-बहनों को कमलनाथ जी पर पूरा विश्वास है।
— MP Congress (@INCMP) May 20, 2023
कमलनाथ आएंगे, खुशहाली लाएंगे। pic.twitter.com/ry4HTqfN72
नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे करें(Nari Samman Yojana Form Apply Online)
- इस योजना का शुभारंभ कांग्रेस के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा 9 मई को किया गया है।
- इसमें आपको अभी ऑफलाइन ही आवेदन करना पड़ेगा जिसके तहत हर क्षेत्र में कैंप का आयोजन होगा।
- योजना के तहत प्रदेश के गावों और शहरों में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य घर घर जाकर आवेदन फॉर्म भरवाएंगे।
- इस फॉर्म में आवेदक महिला को मांगी गई सारी जानकारी जैसे नाम, पता, आयु, ग्राम पंचायत, मोबाइल नंबर, समग्र आईडी आदि दिया जाएगा।
- फिर आपको मांगे गए सारे दस्तावेज भी इसके साथ अटैच करने है।
- फिर आपको इस फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जा कर जमा करा देना है। 12वी पास को मिलेंगे हर महीने 25,000 रूपए
नारी सम्मान योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे(Nari Samman Yojana Registration Form Download)
- इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करके Google Play Store पर जाना होगा।
- फिर आपको वहां नारी सम्मान योजना नाम वाला ऐप मिलेगा।
- इसे आपको इंस्टॉल कर लेना है और ओपन करना है।
- इस ऐप द्वारा आप इस योजना का फॉर्म डाउनलोड कर सकते है, और योजना की पात्रता, उद्देश्य और दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
Nari Samman Yojana pdf Download | यहां क्लिक करें |
Nari Samman Yojana App Download | यहां क्लिक करें |
FAQ
नारी सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिला को क्या लाभ मिलेगा?
इसके तहत लाभार्थी महिला को 2,000 रूपए/महीने दिए जाएंगे।
नारी सम्मान योजना क्या है?
Nari Samman Yojana online registration कैसे करें
इस योजना अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट शुरू नही हुई है, इसलिए अभी आप इसमें ऑफलाइन ही आवेदन कर सकते है।
नारी सम्मान योजना कब से चालू होगी?
यह योजना 9 मई 2023 से चालू होगी। इसमें महिलाओ के घर खर्च के लिए 1500 और 500 रूपए गैस सिलेंडर सब्सिडी के तौर पर दिए जाएंगे।
नारी सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना के तहत चुनावी पार्टी के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में घर घर जाकर सभी महिलाओ से फॉर्म भरवाएंगे। आप इस लेख में दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर के भर सकते है।