[PMMSY]प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है | Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Online Registration

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

भारत सरकार और अन्य राज्य सरकारें समय समय पर किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने किसान मछुआरों जो की मछली पालन करते है, उनको लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है।

मत्स्य पालन भारत में भोजन, पोषण, रोजगार, और आय का एक जरूरी स्त्रोत है। इस क्षेत्र में लगभग 16 मिलियन मछुआरों और मछली पालक किसानों को आजीविका प्रदान करता है। और यह योजना आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत शुरू की गई है, जिसमे किसान मछुआरों को 2 लाख तक का कर्ज 7% ब्याज दर से दिया जाता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन 

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana in Hindi

Contents

Pradhan mantri matsya sampada yojana
Pradhan mantri matsya sampada yojana
योजना का नामप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
शुरू की केंद्र सरकार द्वारा
उद्देश्यमछली पालन किसानों को प्रोत्साहन देना
लाभ2 लाख तक का लोन 7% ब्याज दर से और लगभग 60% की दर से सब्सिडी
लाभार्थीकिसान मछुआरे
योजना साल2020-21 से 2024-25
योजना आवेदनऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://dof.gov.in/pmmsy

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में मछली पालन को बढ़ावा देना और इसके लिए किसानों को सब्सिडी और फ्री प्रशिक्षण देना है। देश के कई भागों में मछली की मांग अधिक है, जिसको देखते हुए सरकार इस योजना के द्वारा इस मछली पालन के क्षेत्र को और अधिक विकसित और उन्नत बनाना चाहती है।

इस योजना से कई उद्देश्यों के साकार किया जाएगा जो की कुछ इस प्रकार है:

  • मछली पालन को एक स्थाई, जिम्मेदार पूर्ण और समावेशी तरीके से उसकी क्षमता का उचित दोहन करना।
  • भूमि और पानी का उचित उपयोग कर के मछली पालन को बढ़ावा देना और इसकी उत्पादकता बढ़ाना।
  • फसल के बाद का उचित प्रबंधन कर के उसकी गुणवत्ता बढ़ाना और इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना।
  • मछुआरों और मछली पालन किसानों की आय दोगुनी करना और उन्हें रोजगार देना।
  • कृषि GVA और इसके निर्यात को बढ़ाना।
  • मछुआरों के लिए सामाजिक, भौतिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
  • इस मछली पालन व्यवसाय का मजबूत और सुरक्षित प्रबंधन और सटीक प्रोसेस फ्रेमवर्क बनाना।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी

इस योजना के तहत निम्न लाभार्थी हो सकते है

  • मछुआरे
  • मछली पालक किसान
  • मछली श्रमिक और मछली विक्रेता
  • मत्स्य विकास निगम
  • स्वयं सहायता समूह
  • मत्स्य सहकारी समितियां
  • मत्स्य संघ
  • व्यापारी और निजी फर्म
  • मछली किसान उत्पादक कंपनिया
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाए और विकलांग व्यक्ति

What is Pudhumai Penn Scheme

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Benefits)

इस योजना में 20050 करोड़ रुपए का निवेश सरकार द्वारा किया गया है, जो इसे एक महत्त्वाकांक्षी योजना बनाती है और इस योजना से निम्न लाभों की उम्मीद की जा रही है:

  • इस योजना से मछली उत्पादन 13.75 मिलियन मैट्रिक टन से 2025 तक 22 मिलियन मैट्रिक टन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
  • मछली उत्पादन में लगभग 9% की निरंतर औसत वार्षिक वृद्धि की उम्मीद है।
  • इस मछली पालन क्षेत्र का GVA 7.28% से बढ़कर 9% होने की उम्मीद है।
  • निर्यात 2024-25 तक 1,00,000 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है।
  • जलीय कृषि उत्पादकता में वृद्धि लगभग 3 टन/हैक्टेयर से 5 टन/हैक्टर तक हो जाएगा।
  • योजना के तहत नुकसान को कम कर के 20-25 से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।
  • मछुआरों और मछली किसानों की आय दुगुनी होगी।
  • योजना से लगभग 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 45 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होने चाहिए।
  • घरेलू मछली की खपत 5 किलो से बढ़कर 12 किलो प्रति व्यक्ति होगी।
  • मछली पालन के क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहन और विकास होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के आंकड़े

मछुआरे परिवार जिन्हे आजीविका और पोषण मिला677,462
समुद्री शैवाल की खेती के लिए राफ्ट और मोनोलिन118,031
पिंजरों और कलमो की संख्या20,822
मछली परिवहन सुविधाए17,529
अंतर्देशीय जलकृषि के अंतर्गत तालाब क्षेत्र13013.3 हैक्टेयर
मशीनी मछली पकड़ने वाले जहाजों में जैव शौचालय 4,250
रिप्लेसमेंट बोट 4008
रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम3,392
मछली खुदरा बाजार और कियोस्क3,331
बायोफ्लॉक इकाई2,716
सजावटी मछली पालन इकाई और सजावटी मछली इकाइयां1,689
मौजूदा मछली पकड़ने वाले जहाजों का उन्नयन527
मछली चारा मिल और पौधे465
मछली या झींगा427
गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के जहाज376
आइस प्लांट या कोल्ड स्टोरेज334
विस्तार और सहायता सेवाए70

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2023

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की पात्रता(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Eligibility)

  • योजना के तहत आवेदक केवल भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से ग्रसित व्यक्ति भी आवेदन कर सकेंगे।
  • इस योजना की तहत आवेदन केवल मत्स्य पालक और किसान ही कर सकते है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के दस्तावेज(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Documents Required)

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • मत्स्य समृद्धि फॉर्म
  • मछली पालन कार्ड
  • पट्टे की प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एफिडेविट
  • पासपोर्ट साइज फोटो प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन कैसे करें(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Online Apply)

योजना की संपूर्ण लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी तथा सामान्य वर्ग के लिए 40% तक की सहायता और अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए 60% तक सहायता दी जाएगी और उत्तर पूर्वी राज्यों तथा हिमालयी क्षेत्रों के लिए 90% सहायता केंद्र सरकार और 10% सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

इस योजना के तहत आपको अपने अपने राज्य की मत्स्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। यहां आपको यूपी की आधिकारिक वेबसाइट से इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताई जा रही है:

  • योजना में आवेदन करने के लिए आप दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको वहा होम पेज पर Register New Applicant/Beneficiary नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PMMSY Registration
PMMSY Registration
  • फिर आपको नए पेज पर अपना नाम, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना होगा और फिर Register वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Login
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Login
  • फिर आपको इसी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करना होगा।
  • फिर अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन होने के बाद आपको View Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PMMSY Basic Details
PMMSY Basic Details
  • फिर आपको अपनी प्रोफाइल भरनी होगी, जिसमे आपको अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, जन्म तारीख, जाति, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने एड्रेस की जानकारी देनी होगी।
PMMSY Address Details
PMMSY Address Details
  • इसमें आपको अपना जिला, ब्लॉक, तहसील, गांव, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड आदि भरना होगा।
  • फिर आपको अपने बैंक खाते की सारी जानकारी देनी होगी।
  • इसमें आपको अपने बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, एड्रेस, खाता संख्या और IFSC कोड आदि भरना होगा।
PMMSY Bank Details
PMMSY Bank Details
  • और फिर आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड में दिए गए Online Schemes वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको इस योजना के तहत जो भी लाभ लेना चाहते है उसकी गाइडलाइंस पढ़ सकते है और फिर Apply Online वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PMMSY Schemes
PMMSY Schemes
  • फिर आपको आवेदन करने के लिए 4 स्टेप्स में फॉर्म भरना होगा।
  • इसमें आपको सबसे पहले आवेदक की जानकारी जैसे पोस्ट ऑफिस, पिन कोड, तहसील आदि पहले से भरी हुई मिलेगी, फिर आपको Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको भूमि/तालाब का विवरण देना होगा।
PMMSY Land Details
PMMSY Land Details
  • इसमें आपको इसमें भूमि का स्वामित्व, खसरा/प्लॉट नंबर, पट्टे की अवधि, परियोजना क्षेत्र आदि भरना होगा और Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अन्य जानकारी जैसे मार्केटिंग टाई अप, श्रम का स्त्रोत आदि भरनी होगी।
PMMSY Other Details
PMMSY Other Details
  • और फिर आपको Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको संबंधित सारे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
PMMSY Document Upload
PMMSY Document Upload
  • यहां आपको अपना आधार कार्ड, फोटो, साइन, बैंक खाते की पासबुक, पट्टे की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, एफिडेविट और मत्स्य समृद्धि फॉर्म आदि भरना होगा और फिर आपको Finish वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपने यह फॉर्म भर लिया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा

पीएम मत्स्य संपदा योजना के तीन साल पहले पीएम मोदी ने नीली क्रांति के लिए देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक एकीकृत एक्वा पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसी की तर्ज पर पूर्वोत्तर राज्य अरूणांचल प्रदेश में देश का पहला फिश म्यूजियम बनने जा रहा है।

  • यह भारत का पहला एक्वा पार्क सुबनसिरी जिले के तारिन में अरूणांचल प्रदेश राज्य में बनेगा।
  • अरूणांचल प्रदेश में फिश म्यूजियम में राज्य की सभी प्रकार की मछली प्रजीतिया होंगी और यह मछुआरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी काम करेगा जिसके लिए पहली किश्त के रूप में 43.59 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे।
  • मौजूदा ट्रेन फिश फॉर्म, जो उच्च ऊंचाई वाले बुल्ला गांव में स्थित है, को एकीकृत एक्वा पार्क के रूप में अपग्रेड किया जाएगा जहां पूर्वोत्तर का पहला फिश म्यूजियम बनेगा।
मत्स्य संपदा योजना उत्तर प्रदेश Apply Linkयहां क्लिक करें
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना महाराष्ट्र Apply Linkयहां क्लिक करें
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मध्यप्रदेश Official Websiteयहां क्लिक करें
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Official Website यहां क्लिक करें
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Helpline Number यहां क्लिक करें
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Guidelines यहां क्लिक करें

RAAHI Subsidy Scheme

FAQ

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?

यह एक मछली पालन योजना है जिसके तहत सरकार मछली पालन के लिए लोन और सब्सिडी देती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना किसने शुरू की है?

यह योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसे पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्या लाभ है?

इस योजना से साल 2025 तक मछली निर्यात 1,00,000 करोड़ रुपए तक हो जाएगा जिससे मछली उत्पादन किसानों का विकास होगा और उन्हे प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना की अवधि क्या है?

इस योजना की अवधि साल 2020-21 से 2024-25 तक, यानी 5 साल रखी गई है। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी।

मछली पालन पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

इस योजना के तहत मछली पालन करने वाले किसानों और मछुआरों को सरकार द्वारा 40 से 60% तक सब्सिडी या फिर 2 लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू हुई?

इस योजना को भारत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इसे प्रोत्साहन देने के लिए सितंबर 2020 में शुरू किया गया था।

Leave a Comment