मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand 2024

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना(Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को उनकी फसल सिंचाई के लिए और फसल खराब होने तथा सूखे की स्थिति होने पर कई योजनाएं शुरू करती हैं और उनकी सहायता करती है। इसी के संदर्भ में झारखंड राज्य द्वारा वहा के किसानों के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू की गई है, जो वहा पड़ रहे सूखे से उन्हे राहत देगी।

इस वर्ष मानसून देरी से आने से किसानों को सूखे का सामना करना पड़ा है। इसलिए सूखे को देखते हुए राज्य के 22 जिलों और 226 प्रखंडो में हर किसान की परिवार को तत्काल सुखा राहत हेतु 3500 रूपए की मुआवजा राशि आवेदक किसानों को दी जाएगी। राज्य की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है की वह इस मुश्किल घड़ी में किसानों का साथ दे। बिहार डीजल अनुदान योजना

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana in Hindi

Contents

mukhyamantri sukhad Rahat yojana
mukhyamantri sukhad Rahat yojana
योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023
शुरू की झारखंड राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्यफसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देना
लाभहर लाभार्थी किसान को 3500 रूपए का मुआवजा
लाभार्थीझारखंड राज्य के किसान
साल2023
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन/ऑफलाइन
Helpline Number18001231136
आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/hi/

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के उद्देश्य(Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand Motive)

इस वर्ष में मानसून देरी से आने के कारण फसल अच्छादन में कमी होने से राज्य के 22 जिले और 226 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गए है इस साल कम वर्षा होने से खरीफ की फसल पर बुरा असर हुआ है। ऐसे में को किसान आर्थिक रूप से केवल अपनी फसल पर निर्भर है उन्हे सरकार मुआवजे के तौर पर 3500 रूपए दे रही है। इसलिए इस योजना का मूल उद्देश्य ऐसे गरीब किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देना है। मो घरा योजना में मिलेंगे 3 लाख रुपए

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ और तथ्य(Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Benefits)

  • इस योजना का लाभ राज्य के 22 जिलों और 226 प्रखंडों के हर आवेदक किसान को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत आवेदक और लाभार्थी किसान को 3500 रूपए की एकमुश्त मुआवजा राशि दी जाएगी।
  • योजना के तहत उन सभी किसानों को लाभ मिलेगा जिनकी 33% से अधिक फसल का नुकसान हुआ है।
  • राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में है जिन्हे इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य आपदा मोचन निधि की वार्षिक अंकित राशि के 25% की सीमा तक उपलब्ध राशि से यह खर्च किया जायगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फसल खराब हुई है और जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया है।
  • झारखंड कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख जी ने कहा है की जब तक सुखाड़ से ग्रसित अंतिम किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिल जाता है तब तक इस पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।
  • योजना के तहत लाभ के 3500 रूपए प्राप्त करने के लिए किसान को एक बार फिर प्रज्ञा केंद्र पर जा के अंगूठा लगा के ई केवाईसी पूरी करनी होगी। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए जरूरी पात्रता/योग्यता

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य का किसान ले सकता है।
  • जिन किसानों ने पहले से ही कोई फसल बीमा ले रखा है वे योजना के पात्र नहीं है।
  • जिन किसानों की फसल कम से कम 33% तक खराब हुई है उन्हे इसका लाभ मिलेगा।
  • योजना के अंतर्गत सुखाड़ से प्रभावित वे किसान जो अपने जीवनयापन के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है तथा जिनके द्वारा वर्ष 2022 की खरीफ में बुवाई नही की गई हो, पर परंपरागत रूप से पूर्व में ऐसे किसान बुवाई का काम करते हो वे पात्र होंगे।
  • भूमिहीन किसान मजदूर जिनकी कृषि आधारित आजीविका का साधन सुखाड़ से प्रभावित हुआ ही वे पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • खसरा नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर मेरा बिल मेरा अधिकार योजना

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड में आवेदन कैसे करे(Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Online Apply)

इस योजना में आवेदन निम्न चरणों में कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको दिया गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर ही आपको खरीफ 2023(आवेदन) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको आपके मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर भरना होगा और पासवर्ड और captcha भर के लॉगिन करना होगा।
mukhyamantri sukhad rahat scheme apply
mukhyamantri sukhad rahat scheme apply
  • फिर आपको लॉगिन करने के बाद अपनी सारी जानकारी जैसे नाम पता आदि मिल जाएगी, जिसे आपको अच्छे से चेक कर लेना है और Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको अपनी बैंक खाते की पासबुक के पहले पेज को यहां अपलोड करना होगा।
jharkhand fasal rahat yojana bank passbook upload
jharkhand fasal rahat yojana bank passbook upload
  • इसका फॉर्मेट jpg, jpeg या pdf हो सकता है तथा इसी के साथ ही इस दस्तावेज का साइज 120 KB से 240 KB तक हो सकता है।
  • फिर आपको अपनी सहमति/घोषणा प्रमाण पत्र पर क्लिक करके उसे भी अपलोड करना होगा।
jharkhand fasal rahat yojana upload selfdeclaration
jharkhand fasal rahat yojana upload selfdeclaration
  • इसका साइज भी 120 KB से 240 KB के बीच ही होना चाहिए।
  • फिर आपको फसल जोड़े पर क्लिक करना होगा और अपनी भूमि का एरिया एकड़ में और डिसमिल में देना होगा।
jharkhand fasal rahat yojana add fasal
  • इसी के साथ फसल का मौसम, फसल नाम, फसल का साल और बुवाई की तारीख भरनी होगी और Done वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट आवेदन(खरीफ 2023-24) वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
jharkhand fasal rahat yojana form slip
  • फिर नए पेज पर आपको आपकी आवेदन स्लीप मिलेगी जिसे आपको प्रिंट करवा के रख लेना है।
  • इस तरह से आपने यह सुखाड़ राहत योजना फॉर्म भर लिया है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में लॉगिन कैसे करें(Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Login)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहा आपको होम पेज पर ही आवेदक लॉग इन करें वाला ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करे।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना login
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना login
  • फिर लॉगिन पेज पर आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड और कैप्ट्चा भरना होगा और login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप इस योजना के तहत पोर्टल पर लॉगिन कर लेंगे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना स्टेटिस्टिक्स(Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand Status Check)

कुल आवेदन33,62,823
बुवाई नही की17,49,806
33% फसल से अधिक नुकसान वाले किसान10,00,259
भूमिहीन कृषक मजदूर6,12,758

किसानों के खाते में आयेंगे 3500 रूपए

16 दिसंबर तक राज्य के गढ़वा जिले में कुल 177195 किसानों ने योजना में आवेदन किया था। लेकिन केवल 3176 किसानों के ही भूमि संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन हो पाया है। अभी तक अनुमंडल और उपायुक्त स्तर से भी इन दस्तावेजों का सत्यापन करना बाकी है। सत्यापन होने के बाद हर किसान के खाते में 3500 रूपए सरकार जमा करेगी।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Online Applyयहां क्लिक करें
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Loginयहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Toll Free Number18001231136

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और इसके क्या फायदे हैं

FAQ

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना किस राज्य ने शुरू की है?

यह योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू कि गई है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ क्या है?

इस योजना के तहत किसानों को, जिनकी फसल सूखे से खराब हो गई है उन्हे 3500 रूपए के एकमुश्त मुआवजा दिया जायगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

इस योजना के लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनकी 33% या इससे जायदा फसल खराब हुई है और जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना कैसे चेक करें?

इस योजना में अपना स्टेटस और पेमेंट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना के पोर्टल पर जाना होगा। वहा आपको अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करना होगा फिर आपको आपके अकाउंट का स्टेटस पता चल जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का पैसा कब आएगा?

इस योजना के तहत सभी लाभार्थी किसानों को मार्च महीने तक पैसे मिल जायेंगे। ये पैसे सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे।

Leave a Comment