प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Registration Online

पीएम किसान योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) क्या है, उद्देश्य, आवेदन कैसे करे, लाभ, लाभार्थी, दस्तावेज़, लिस्ट, 14वी  क़िस्त, 15वी क़िस्त, योग्यता, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्प लाइन नंबर | pm kisan yojana how to apply, benefits, list, documents, qualification, official website, helpline number

देश की सरकार और राज्य सरकारें आम जनता और गरीब वर्ग के लोगों के लिए नई नई योजनाएं शुरू करती है, जिससे उन्हे लाभ मिलता है। साल 2018 में में भी तेलंगाना में किसानों को सहायता देने और कृषि में किसानों के निवेश को बढ़ावा देने के लिए रयुथु बंधु योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत साल में दो बार पात्र किसानों को एक निश्चित राशि लाभ के रूप में मिलती थी। इसी योजना की तर्ज पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा देश के सभी पात्र किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए यह पीएम किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रूपए की न्यूनतम आय सहायता प्रदान की जाएगी। यह लाभ की राशि पात्र किसानों को 3 सामान किश्तों में, यानी हर 4 माह के भीतर 2,000 रूपए के रूप में दी जाएगी, जिसके तहत सरकार हर साल करीब 75,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

PM Kisan Samman Nidhi Yojana in Hindi

Contents

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
विभागकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
कब शुरू की गई 1 दिसंबर 2018
उद्देश्यगरीब और सीमांत किसान के लिए आर्थिक सहायता देना
लाभ6000/- हर साल(3 सामान किश्तों में)
लाभार्थीगरीब और सीमांत किसान
आवेदन कैसे करे ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/NewHome3.aspx#
बजट75 हज़ार करोड़/वर्ष
हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606

पीएम किसान योजना के उद्देश्य(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Motive in Hindi)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता देना है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और फसलों को नुकसान से बचाया जाएगा। इस योजना से देश में आज भी 75% किसान, जो खेती कर रहे है, उन्हे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा। CM Atmanirbhar Assam Scheme

योजना के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार है:

  • देश में छोटे और सीमांत किसानों को आय संबंधित सहायता देने के लिए एक सिस्टम या एक कार्यव्यवस्था को जो की पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है, शुरू किया गया है। जिसका नाम पीएम किसान योजना रखा गया है।
  • यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को उनके निवेश और अन्य जरूरतों के लिए एक निश्चित आय की सहायता प्रदान करेगा, जिससे उनकी जरूरतों के साथ फसल से होने वाली आय से पहले होने वाले खर्चों में सहायता मिलेगी।
  • यह योजना उन्हे अन्य खर्चों जैसे साहूकारों के चक्करों में पड़ने से बचाएगी और इससे उनका ध्यान बस अपनी खेती मे ही रहेगा, जिससे उन्हें अपनी खेती में उन्नत तरीके अपनाने का मौका मिलेगा और उनको किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

पीएम किसान योजना के तथ्य(PM Kisan Yojana Facts)

  • यह योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को लाभ इस तारीख के बाद ही मिलेगा।
  • यह पुरी तरह से एक केन्द्र सरकार द्वारा पोषित योजना है।
  • योजना के तहत पात्र किसानों के परिवारो की पहचान के लिए 1 फरवरी 2019 को कट ऑफ डेट निश्चित की गई है।
  • योजना के तहत 1 फरवरी 2019 के बाद यदि लाभार्थी किसान मृत्यु हो जाती है, तो उनके नॉमिनी (उत्तराधिकारी) को लाभ दिया जाएगा, अगर वे लाभ के पात्र होंगे और उनका परिवार लघु और सीमांत किसान की श्रेणी में आता हो।
  • योजना के तहत देश के लगभग 12.50 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम किसान योजना के लाभ(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Benefit)

  • इस योजना के तहत पात्र लघु और सीमांत परिवारों को हर साल 6,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो कि सीधे उनके बैंक खाते में चार-चार महीने की तीन किश्तों में दी जाएगी।
  • योजना के तहत हर पात्र आवेदक लाभार्थियो का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए और साल 2019-20 से लाभ की राशि सीधे ही मौजूदा डाटाबेस के द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियो को लेखापाल, कानूनगो तथा कृषि अधिकारियों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है, यानी अब लाभार्थी घर बैठे ही योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
  • योजना के अनुश्रवण के लिए कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के अधीन एक परियोजना प्रबंधन इकाई भी शुरू की जाएगी, जो योजना का क्रियान्वयन और प्रचार प्रसार करेगी।
  • योजना के तहत राज्य और जिला स्तर पर भी अनुश्रवण की व्यवस्था की जाएगी। बालिका समृद्धि योजना क्या है 

पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान के उत्तराधिकारी के लाभ(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Nominee Update)

इस योजना के लाभार्थी की मृत्यु होने पर उनके नॉमिनी(उत्तराधिकारी) को लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। यदि वे इस आवेदन करने की सारी शर्तो और पात्रता पूरी करते है, तो उन्हें लाभ दिया जाएगा।

  • योजना के तहत किसान की मृत्यु के बाद लाभ लेने के लिए नॉमिनी द्वारा एक प्रार्थना पत्र जमा करवाना होगा।
  • फिर निरीक्षक अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जाएगी की मामला सही तो है ना, कोई विवादग्रस्त मामला तो नही है।
  • इसी के साथ आवेदक नॉमिनी को प्रार्थना पत्र के साथ यह भी बताना होगा कि लाभ क्यों लेना चाहता है।
  • फिर निरीक्षण के बाद यदि नॉमिनी लाभ पाने का पात्र होता है तो उसे लाभ दे दिया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तारीख अनुसार किश्तों का वितरण

किश्त संख्या किश्त कब जारी हुई
1st किश्तफ़रवरी 2019 में
2nd किश्त2 अप्रैल 2019 में
3rd किश्तअगस्त 2019 में
4th किश्तजनवरी 2020 में
5th किश्त 1 अप्रैल 2020 में
6th किश्त 1 अगस्त 2020 में
7th किश्त दिसंबर 2020 में
8th किश्त 1 अप्रैल 2021 में
9th किश्त 9 अगस्त 2021 में
10th किश्त 1 जनवरी 2022 में
11th किश्त 14-15 मई 2022 में
12th किश्त 17 अक्टूबर 2022 से
13th किश्त27 फरवरी 2023 में
14th किश्त 27 जुलाई 2023 को
15th किश्त27-30 नवम्बर 2023 तक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता क्या है(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria in Hindi)

  • योजना के तहत लाभ केवल भारत देश के स्थाई निवासी को ही मिलेगा।
  • योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को ही लाभ मिलेगा।
  • वे किसान जिनके पास कृषि के लिए भूमि है, उन्हे ही लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के किसानों को लाभ मिलेगा। लाडली बहना आवास योजना रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान योजना के आवेदक की अयोग्यताएं(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligibility)

उच्च आर्थिक स्तिथि के लाभार्थियों की निम्नलिखित श्रेणियां इस योजना के पात्र नहीं होंगी:

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
  • वे किसान जो संस्थागत भूमि धारक है, वे पात्र नहीं है।
  • किसान परिवार जिसमे कोई भी संवैधानिक पद पर है या पूर्व में किसी पद पर रह चुका है।
  • वे व्यक्ति जो सरकार के अधीन किसी केंद्रीय या राज्य क्षेत्र के उपक्रम और स्वायत निकायों में अधिकारी या कर्मचारी के रूप में काम कर चुके है।
  • सभी सेवानिवृत/पेंशन भोगी जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रूपए या अधिक है।
  • वर्तमान या पूर्व में मंत्री/राज्य मंत्री और लोकसभा/राज्यसभा/विधानसभा/राज्य विधान परिषद और महापौर, जिला पंचायतों के अध्यक्ष आदि इस योजना के पात्र नहीं है।
  • केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालय/विभागों या राज्य कार्यालय के साथ साथ स्थानीय निकायों सभी कर्मचारी सेवारत हो या सेवानिवृत हो इस योजना के पात्र नहीं है।
  • वो किसान जो आयकर देता है, लाभ नही ले सकते है।
  • वे व्यक्ति जो, डॉक्टर, इंजीनियर, Ca, जैसे पेशेवर कार्य में काम कर रहे हो वे इस योजना के पात्र नहीं है।

पीएम किसान योजना के पात्र परिवारों का चयन

  • इसके लिए वर्ष 2015-16 में हुई गणना के आधार पर वर्ष 2018-19 में लघु और सीमांत किसान परिवारों का अनुमान लगाया गया था। इसलिए वर्ष 2018-19 के लिए लघु और सीमांत किसानों के पास कृषि की भूमि की अनुमान लगाई गई संख्या 13.15 करोड़ है।
  • वे परिवार जिनकी आय अधिक है, उनको बाहर करने पर पात्र परिवारों की संख्या अनुमान से 12.50 करोड़ होगी।

पीएम किसान योजना में आवेदन के लिए दस्तावेज(PM Kisan Samman Nidhi Scheme Documents Required)

योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें(Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ka Form Kaise Bhare) 

पीएम किसान योजना में रजिस्टर करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है जो की इस प्रकार है:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
PM Kisan Yojana Home Page
  • फिर आपको वेबसाइट के होमपेज पर ही New Farmer Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर Rural या Urban किसान का चुनाव करना होगा।
PM Kisan Yojana OTP Verification
PM Kisan Yojana OTP Verification
  • फिर आपको यह अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर और राज्य का नाम भरना होगा और captcha भर कर Get OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana form Personal Information
PM Kisan Yojana form Personal Information
  • फिर नए पेज पर आपको सबसे पहले दिए गए फॉर्म में राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव आदि भरना होगा।
PM Kisan Yojana Land Details and Upload Documents
PM Kisan Yojana Land Details and Upload Documents
  • फिर आपको किसान की सारी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, लिंग, कैटेगरी, किसान का प्रकार आईडी का प्रकार, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पता, पिनकोड, माता/पिता/पति का नाम, जमीन रजिस्ट्रेशन की आईडी आदि भरना होगा।
PM Kisan Yojana Land Details
  • फिर आपको अपना राशन कार्ड नंबर भरना होगा और क्या आप किसान मान धन योजना के पात्र है, यह भरना होगा, फिर क्या आप जमीन के मालिकाना हक(एकल या ज्वाइंट) आदि भरना होगा।
  • अब आपको जमीन को सारी जानकारी भरने के लिए add वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर यहां आपको जमीन का खाता नंबर, खसरा नंबर, जमीन का एरिया और जमीन के ट्रांसफर की जानकारी देनी होगी।
PM Kisan Yojana Land Farmer ID
PM Kisan Yojana Land Farmer ID
  • फिर आपको जमीन के कागज़ और आधार कार्ड को स्कैन करके यहा अपलोड करना होगा और Save वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपनी एक Farmer ID मिलेगी जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केवाईसी कैसे करे(PM Kisan Samman Nidhi Yojana E kyc Online)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको OTP Based EKYC वाले ऑप्शन में अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा और Search वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana KYC
PM Kisan Yojana KYC
  • फिर आपको यहां अपने अवेदन करते समय के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरने होंगे और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहा अच्छे से भरना होगा और Submit OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को यहां भरना होगा।
PM Kisan Yojana OTP based KYC
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-kyc

पीएम किसान योजना में अपना स्टेटस केसे चेक करे(PM Kisan Yojana Status Check by Aadhar Card)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको अगर सेल्फ रजिस्टर्ड किसान का स्टेटस चेक करना है तो होम पेज पर ही आपको Status of Self Registered Farmer/CSC Farmer वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
  • फिर नए पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा, फिर आपको Search वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको आपके आवेदन का स्टेटस पता चल जाएगा।

पीएम किसान योजना में अपडेट कैसे करें(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Mobile Number Update)

अब अगर उपर बताए गए तरीके से अगर आप अपने आवेदन का स्टेटस देखे है और आपको आपका आवेदन रिजेक्टेड बता रहा है, तो आपको अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Form Rejected
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Form Rejected
  • अपने फॉर्म में सुधार और अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Updation of Self Registered Farmers वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Updation
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Updation
  • फिर नए पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा और captcha भरना होगा।
  • फिर आपके फॉर्म में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको अच्छे यहां भरना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update
  • फिर आपको आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भी ओटीपी आएगा, जिसे आपको भरना होगा और Submit for Auth वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपना फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको सही से भर कर अपडेट करना होगा और जमीन की जानकारी अच्छे से अपडेट करनी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Document Upload and Update
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Document Upload and Update
  • फिर आपको संबंधित जमीन के सारे कागज़ भी अपलोड कर देने है और Save वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप अपने आवेदन में अपडेट और सुधार कर सकते है। लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी स्टेटस(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Status)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Status Check
PM Kisan Yojana Status Check
  • फिर नए पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा और Get Data वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana beneficiary status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana beneficiary status
  • अब अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नही पता है, तो आपको Know Your Registration Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Status
  • जिससे की नए पेज पर आप अपने आधार कार्ड या मोबाइल नंबर भर कर और ओटीपी भर कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते है।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर पता चलने के बाद आपको रिजिस्ट्रेशन नंबर और captcha भरना है और Get Data वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर आपको आवेदन फॉर्म की जानकारी मिलेगी, जिसे आप अपडेट कर सकते है।
PM Kisan Yojana Eligibility Status
  • यहा पर भी आप Eligibility Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपने ekyc स्टेटस, आधार बैंक खाते के स्टेटस और जमीन के कागज़ का स्टेटस पता कर सकते है।
  • इसी के साथ यहां आपको ekyc की तारीख का भी पता चल जाएगा।
PM Kisan Yojana Latest Installment Details
  • फिर आप Latest Installment Details वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी आखरी किश्त की जानकारी ले सकते है।
  • और अपनी आखरी किश्त किस दिन आपके खाते में जमा हुई इसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List Status)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Beneficiary List नाम से एक विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Beneficiary List
PM Kisan Yojana Beneficiary List
  • फिर आपको नए पेज पर अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव आदि भरना होगा और Get Report वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको लाभार्थी सूची का नाम और लिंग आदि का पता चल जाएगा। How to Apply Biju Swasthya Kalyan Yojana

पीएम किसान योजना नाम का आधार अनुसार नाम का सुधार कैसे करें(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Name Correction Online Aadhar)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Name Correction as Per Aadhar वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Name Correction as Per Adhar
PM Kisan Samman Nidhi Name Correction as Per Adhar
  • फिर आपको नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरना होगा और Search वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Farmer Registration Details
PM Kisan Farmer Registration Details
  • फिर नए पेज पर आपको आवेदक की सारी जानकारी जैसे नाम, पता आदि भरना होगा।
  • फिर आपको I agree वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां अच्छे से भरना होगा।
PM Kisan Adhar Verification
PM Kisan Adhar Verification
  • फिर आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर योजना में आवेदन की डिटेल्स और किसान के आधार कार्ड पर लिखी जानकारी, दोनो दिखेगी।
PM Kisan Name Correction as per Adhar
PM Kisan Name Correction as per Adhar
  • फिर आपको यहा Yes वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपने योजना में अपना नाम आधार कार्ड के अनुसार बदल दिया है।

पीएम किसान योजना रिफंड कैसे करें(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Refund Amount)

इस योजना की किश्तों को अगर आप रिफंड करना चाहते है , तो आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Online Refund वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Name Online refund
  • फिर आपको नए पेज पर दूसरे वाले ऑप्शन पर टिक करके Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको नए पेज पर अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर को चुन कर captcha भरना होगा।
PM Kisan Name Payment refund
  • फिर आपको Get Data वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Refund Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Refund Installment
  • फिर नए पेज पर आपको बताना होगा कि आपको कोनसी किश्त को रिफंड करना होगा।
  • फिर आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा।
PM Kisan Yojana Refund Details
  • और फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Process Online Payment वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Refund Process
PM Kisan Yojana Refund Process
  • फिर नए पेज पर रिफंड की सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां आपको Continue वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Payment Gateway
PM Kisan Yojana Payment Gateway
  • फिर आपको नए पेज पर अपने किसी भी ऑनलाइन पेमेंट गेटवे द्वारा रिफंड कर देना है।

पीएम किसान योजना हेल्पडेस्क नंबर और शिकायत दर्ज कैसे करें(PM Kisan Samman Nidhi Yojana ka Contact Number)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Helpdesk – Query Form वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Query Form
  • फिर नए पेज पर आपको Register Query वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरना होगा और फिर Get OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां भरना होगा।
pm kisan yojana OTP Login
pm kisan yojana OTP Login
  • फिर आपको Get Details वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपने फॉर्म की सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • फिर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा और यहां आपको Grievance Type वाले ऑप्शन में जाकर अपनी संबंधित शिकायत चुननी होगी।
  • फिर आपको अपनी शिकायत या query दिए गए कमेंट बॉक्स में हिंदी या अंग्रेजी में लिख देना है।
pm kisan yojana grievance form
pm kisan yojana grievance form
  • फिर आपको अंत में कैप्चा भरना है और Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगर आपको अपनी शिकायत का स्टेटस पता करना है, तो आपको Helpdesk-Query Form वाले ऑप्शन में जाकर Know Your Query Status वाले को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर आपको मोबाइल नंबर भरना होगा और कैप्चा भरना होगा और Get OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
pm kisan yojana grievance status
pm kisan yojana grievance status

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kisan Credit Card Apply Form)

  • योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Download KCC Form नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड का तहत आवेदन करने के लिए फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
Kisan Credit Card Yojana Form
Kisan Credit Card Yojana Form
  • इस फॉर्म में आपको सारी पूछी गई जानकारी देनी है और सभी मांगे गए दस्तावेजों को साथ में जोड़ देना है।
  • फिर आपको इस फॉर्म को अपने बैंक में जाकर(जहां आपका अकाउंट हो) जमा करवा देना है।
  • जैसे ही आपका किसान क्रेडिट कार्ड अप्रूव हो जाएगा, यह आपके घर 15 से 20 दिनों में आ जाएगा।
  • इस किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आप इसके नए किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें(Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana Mobile App Download)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Download PM Kisan Mobile App वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana App
  • फिर आप गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जायेंगे।
  • यहां आपको PMKISAN GoI नाम वाले ऐप को इंस्टॉल कर लेना है।
  • इस ऐप के द्वारा आप पीएम किसान योजना से संबंधित सारे काम कर सकते है और अवेदन भी कर सकते है।

पीएम किसान योजना को सरेंडर कैसे करें(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Surrender Online Apply)

इस योजना के तहत अगर आप पात्र नहीं है, आप आयकर दाता हैं और अगर आपसे वापस रिफंड मांगा जा रहा है, और अन्य किसी कारण से आप इस योजना को छोड़ना/बंद करवाना चाहते है, तो आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही Voluntary Surrender of PM Kisan Benefits नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Surrender
  • फिर आपको नए पेज पर अपने आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरना होगा और फिर Get OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Surrender Verify OTP
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Surrender Verify OTP
  • इसे आपको यहां भरना होगा और Verify OTP वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको लाभार्थी किसान की जानकारी और फॉर्म दिखेगा, जो उसने भरा था।
PM Kisan Surrender Form
PM Kisan Surrender Form
  • यहां पर अगर वह योजना के बंद करना चाहता है, तो उसे Yes वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको I agree पर क्लिक करना होगा और फिर Ok पर क्लिक करना होगा, और इस तरह से इस योजना से आपका नाम हट जाएगा और आप कभी भी लाभ नही ले पाएंगे।
PM Kisan Agree to Surrender
  • फिर आपके पास योजना के सरेंडर/बंद करवाने पर एक सर्टिफिकेट भी डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस सर्टिफिकेट में आपको लाभार्थी का नाम, दिनांक, समय आदि के बारे में पता चलेगा।
PM Kisan Yojana Surrender Certificate
PM Kisan Yojana Surrender Certificate

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना टोल फ्री नंबर(PM Kisan Samman Nidhi Yojana Contact Number) 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर ही ऊपर की तरफ Contact Us नाम वाला एक ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana Helpline Number
PM Kisan Yojana Helpline Number
  • फिर नए पेज पर आपको इस योजना से संबंधित केंद्रीय कार्यालय के संपर्क नंबर, पता और ईमेल आईडी मिल जाएगी।
  • इस योजना के तहत अपने राज्य और जिले के संपर्क नंबर पता करने के लिए आपको contact us वाले पेज पर ही Searchable Contact Details नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana State wise Helpline Number
PM Kisan Yojana State wise Helpline Number
  • फिर नए पेज पर आपको अपना जिला, राज्य चुन कर Search वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • और आपको संबंधित जिले के कार्यालय, ईमेल आईडी और पते की जानकारी मिल जाएगी।

12 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी pm किसान की 13वी किश्त

खबरों के मुताबिक pm किसान सम्मान निधि योजना की 13वी किश्त दिसंबर के आखिर में या 15 जनवरी से पहले तक जारी कर दी जाएगी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6000 रूपए 3 समान किश्तों में किसानों के खाते में जमा करती है।

लेकिन इस बार जिन किसानों ने अपने भूलेखो का सत्यापन और ई केवाईसी नही कराई है, उन्हे इस योजना से वंचित रखा जा सकता है। 12 किश्त के दौरान भी अकेले उत्तरप्रदेश में 21 लाख किसानों को इसी कारण से लाभ नही मिला था।

इसलिए 13 वी किश्त पाने के लिए किसान जल्द से जल्द ई केवाईसी करवा ले और भू लेखों का सत्यापन भी करवा ले।

किसान pm किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा के अपना ई केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन की किश्त का स्टेटस चेक कर सकते है और अगर एलिजिबिलिटी, केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन के तीनो कॉलम में yes का मैसेज दिखे तो समझ जाइए की आपको किश्त समय पर मिलेगी।

पीएम किसान योजना की नई अपडेट

  • पीएम किसान योजना से किसानों को मिला रहा है लाभ।
  • इस योजना के तहत पात्र किसानों को मिल चुकी है 14 किश्त और अब उन्हें मिलेगी 15 वी किश्त।
  • इस योजना के तहत 15 नवंबर 2023 को किसानों के खाते में जमा होंगे 2,000 रूपए।
  • इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आपके पास खेत के सारे कागज़ होने चाहिए और आपकी ekyc भी पूरी होनी चाहिए।
  • अगर आप इस योजना का लाभ लेने के उचित पात्र नहीं है और फिर भी लाभ ले रहे है तो आपको जल्द से जल्द अपना नाम इस योजना से हटवा लेना चाहिए।
  • क्योंकी अयोग्य(अपात्र) लाभार्थी व्यक्ति को लाभ के सारे पैसे लौटाने पड़ सकते है।

pm किसान योजना के महत्वपूर्ण लिंक्स

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Websiteयहां क्लिक करे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-kycयहां क्लिक करे
PM Kisan Yojana Beneficiary Status Checkयहां क्लिक करे
PM Kisan Yojana Mobile Appयहां क्लिक करे
डाउनलोड किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म(Kisan Credit Card Form pdf)यहां क्लिक करे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Listयहाँ क्लिक करे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana New Registrationयहाँ क्लिक करे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Customer Care Number011-24300606, 155261

मेरा बिल मेरा अधिकार योजना

FAQ

पीएम किसान योजना की वेबसाइट क्या है?

वेबसाइट pmkisan.gov.in/ है नही तो आप इस पोस्ट पर उपर आधिकारिक वेबसाइट वाले लिंक पर क्लिक करे?

2000 की किश्त कैसे देखे?

आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर beneficiary status पर क्लिक करें। फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा और ओटीपी द्वारा सत्यापित कर के Get Details वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

पीएम किसान 15 किस्त कब आएगी?

इस योजना के आने वाली 15वी किस्त 27 से 30 नवंबर 2023 तक लाभार्थी किसानों के खाते में आ जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट केसे देखे?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए या हमारी वेबसाइट पर आए वहा आपको बेनिफिशियरी लिस्ट लिखा मिलेगा उस पर क्लिक करे।

प्रधानमंत्री किसान योजना में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े?

सबसे पहले आपको pm किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा वहा आप 2 तरीको से अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकते है या उसमे कुछ अपडेट कर सकते है आप help desk  पर क्लिक करके मोबाइल नंबर सम्बंधित जानकारी ले सकते है या आप updation of self registered farmer पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है वैसे आपको new farmer registration पर जा कर नए किसान जो योजना से जुड़ना चाहते है वो जुड़ सकते है वहा पर भी मोबाइल नंबर जोडने का अवसर मिलता है।

क्या अधिवक्ता इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए पात्र है?

नहीं, किसी भी पेशेवर कार्य में कार्यरत व्यक्ति जैसे वकील, डॉक्टर, इंजीनियर आदि इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में क्या क्या डोकोमेंट चाहिए?

1. आधार कार्ड/जन आधार कार्ड
2. बैंक की पासबुक और अकाउंट की जानकारी
3. भूमि रजिस्ट्रेशन id
4. खेत के कागज़
5. मोबाइल नंबर
6. राशन कार्ड

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आया कि नहीं आया कैसे चैक करे? 

आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहा आपको होम पेज पर ही beneficiary list लिखा हुआ मिलेगा उस पर क्लिक करना है वहा आपको अपना राज्य, जिला, गांव,ब्लॉक आदि भरना है फिर आपके सामने लाभार्थीयो की लिस्ट आ जायगी 
इसके अलावा आप अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पे जा के भी अपने पैसे चेक कर सकते है या फिर आप अपने बैंक जा के वहा अपनी पासबुक अपडेट कर सकते है आपको अपने पैसे की किश्त का पता चल जायगा।

PM किसान योजना में बहुत सारे का पेमेंट अटका हुआ है उसमे लिखा है आधार इज नॉट वेरिफाई इसको कैसे वेरिफाई करे?

pm किसान योजना में आधार कार्ड वेरीफाई करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहा आपको eKYC लिखा मिलेगा वहा आपको क्लिक करना है फिर आपको वहा अपना आधार कार्ड नंबर देना है और सर्च पर क्लिक करना है फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना है और get otp पर क्लिक करना है आपके मोबाइल नंबर पर otp आएगा उसे वहा भरना है इस तरह से आप अपने आधार कार्ड को वेरीफाई कर लेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सामान्य योजना के लाभार्थियों का सूची?

लाभार्थी सूचि देखने के लिए आपको पहले pm किसान योजना की आधिकारिक वेब  साइट पर जाना होगा वहा नीचे की और दाहिनी तरफ आपको beneficiary list लिखा मिलेगा उस पर क्लिक करे। फिर नए पेज पर आपको आपका राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, और गांव आदि भरना है। उसके बाद आपके सामने लाभार्थी लिस्ट आ जायगी आप उसमे अपना नाम चेक कर सकते है। 

Leave a Comment