my gov.in quiz Registration कैसे करे | mygov Quiz Winners 2024

my gov.in quiz क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | mygov Quiz apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

देश की सरकार और राज्य सरकारें आम लोगो के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। लेकिन यह आर्टिकल किसी योजना के बारे में नहीं है। देश में बढ़ती बेरोजगारी के देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा यह ईनामी क्विज एक पहल के रूप में शुरू की है, और लोगो को घर बैठे ही 5 मिनट में पैसे कमाने/जितने का मौका दे रही है। इन quiz competition में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है और ईनाम जीत सकता है।

घर बैठे पैसे कमाना किसे अच्छा नही लगता है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार द्वारा यह quiz competitions शुरू किए गए है। इनमे समय समय पर कई क्विजेस आती रहती है। आप उनको खेल कर 5,000 रूपए से 25,000 रूपए घर बैठे जीत सकते है और पैसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा सकते है। इन क्विजेज में भारत की हिस्ट्री, मिलिट्री, कल्चर, स्वच्छ भारत अभियान आदि सभी विषयों के प्रश्न होंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

Online Government Quiz With Certificate

Contents

mygov Quiz Competition
योजना का नामOnline mygov Quiz
शुरू किसने कीकेंद्र सरकार ने
उद्देश्यदेश के नागरिकों को रोचक क्वीजेस के द्वारा लाभ देना
लाभक्विजेस के तहत 5,000 रूपए से 25,000 रूपए का ईनाम
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
क्विजेज कैसे खेलेऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.mygov.in/

My Gov quiz के उद्देश्य(mygovquiz Motive)

यह भारत सरकार के पास नागरिकों को सरकार के साथ जोड़ने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है। इन क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश के लोगो को सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के बारे में जानकारी देना है और उनके लाभ के बारे में बताना है। इन क्विजेज से आम नागरिकों को सरकार के कई कल्याण और विकास कार्यक्रमों तथा सुशासन के बारे में समझ को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

क्विज प्रतियोगिता के तथ्य (Mygov.in Quiz Facts)

  • यह क्विज प्रतियोगिता केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, ताकि देश के नागरिकों को देश के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और योजनाओं की जानकारी खेल खेल में हो सके।
  • ये क्विज प्रतियोगिता देश के सभी नागरिक खेल सकते है।
  • इसके तहत जैसे ही प्रतियोगी play quiz पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी।
  • क्विज में भाग लेने के लिए एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी का उपयोग एक बार से अधिक नहीं हो सकता है।
  • क्विज में पूछे जाने वाले प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे पर कोई त्रुटि होने पर अंग्रेजी भाषा वाला प्रश्न ही मान्य होगा।
  • कम समय में अधिकतम सही उत्तर देने वाले प्रतियोगियों को ही विजेता घोषित किया जायगा।

क्विज प्रतियोगिता के लाभ (Mygov Quiz Benefits)

  • इन क्विज प्रतियोगिताओ के द्वारा देश के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना चाहती है।
  • इससे लोग देश के इन विकास कार्यों से जुड़ेंगे और उन्हे बढ़ावा देंगे।
  • इस पोर्टल पर आपको कई सारी quizze मिलेंगी, जो की सरकार के अलग अलग विभागों या कार्यक्रमों पर आधारित होंगी।
  • इनका समय भी कुल प्रश्नों के अनुसार बदलता रहेगा जैसे 25 प्रश्न वाली क्विज के लिए 15 मिनट मिलेंगे और 20 प्रश्न वाली क्विज के लिए 10 मिनट मिलेंगे, इसलिए प्रश्न और समय सीमा संबंधित विभाग ही तय करेगा।
  • सभी quizzes कुछ निश्चित समय तक ही आप खेल सकते है। जैसे कुछ quizze केवल कुछ महीनो तक चलेगी और कुछ 1 साल तक भी चल सकती है।
  • क्विज जितने वाले प्रथम 10-25 प्रतियोगियो को नगद पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। जिसमे पहला पुरस्कार 25,000 रूपए, दूसरा पुरस्कार 15,000 रूपए और तीसरा पुरस्कार 10,000 रूपए का होगा तथा बचे हुए विजेताओं को 5,000-4,000 रूपए (हर एक को) दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा, सभी क्विजेज में कैश प्राइज के साथ अन्य ईनाम भी हो सकते है।
  • इन क्विजेज में कोई नकारात्मक अंक(negative marking) नही होगी।
  • इसी के साथ भाग लेने वाले सभी युवाओं को ईसर्टिफिकेट(E Certificate) भी दिए जाएंगे।

क्विज प्रतियोगिता के नियम और शर्ते (mygov Quiz Rules and Regulations)

इस mygov.in quiz competition में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निम्न नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।

  • क्विज संबंधित कोई भी आयोजको द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम निर्णय और बाध्यकारी निर्णय होगा।
  • सभी प्रतिभागियों को क्विज में हुए कोई भी संशोधन या अपडेट आदि को मानना और पालन करना होगा।
  • आयोजको की जिम्मेदारी से अगर खोई हुई, देरी से, अपूर्ण या कंप्यूटर त्रुटि या अन्य त्रुटि के कारण होने वाली गलत प्रविष्टियों की जिम्मेदारी आयोजको की नही होगी।
  • किसी भी अप्रत्याशित घटना या स्थिति के कारण आयोजक किसी भी समय प्रतियोगिता के नियम और शर्तों में संशोधन कर सकते है या प्रतियोगिता को रद्द भी कर सकते है।
  • एक प्रतिभागी द्वारा एक से ज्यादा प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जा सकती है।
  • एक बार सबमिट की गई प्रविष्टियां वापस नही ले का सकती है।
  • इसके अलावा विजेताओं को अपनी आईडी, आयु, पता, मूल निवास आदि भी देने पड़ सकते है।

क्विज प्रतियोगिता के लिए पात्रता (mygov Quiz Eligibility)

  • इस क्विज प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।
  • कुछ प्रतियोगिताओं में 14 साल या इससे अधिक उम्र के बच्चे भी भाग ले सकते है।
  • इस क्विज प्रतियोगिता में क्विज के आयोजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप जुड़े कर्मचारी या उसके परिवार जन भाग नहीं ले सकते है। मानव कल्याण योजना 2023

क्विज प्रतियोगिता के दस्तावेज़ (mygov Quiz Documents)

  • आवेदक का नाम
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म की तारीख
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आवेदक का पूरा पता

Mygov.in quiz में रजिस्टर कैसे करें (How to Register in mygov Quiz Portal)

ये क्विज खेलने के लिए आपको my gov.in quiz portal पर सबसे पहले रजिस्टर करना होगा। इस पोर्टल पर आप facebook, Gmail, Twitter, linkdin, GitHub, परिचय और मेरी पहचान द्वारा सीधे लॉगिन कर सकते है।

इसी के साथ आप अपने ईमेल या मोबाइल नंबर पर ओटीपी द्वारा भी सीधे लॉगिन कर सकते है।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
  • इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से पोर्टल के होमपेज पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर ही आपको उपर मेन्यू में microsites नाम से एक विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
mygov homepage
  • इस विकल्प में भी आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे जिसमे आपको Quiz वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको क्विजेज मिलेंगी लेकिन पहले आपको आपका अकाउंट बनाने के लिए मेनू में दिए गए My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
mygov.in login
mygov.in login
  • फिर नए पेज पर उपर दिखाए गए अनुसार आप फेसबुक, गूगल, ट्विटर, लिंकडीन, github, परिचय और मेरी पहचान आईडी द्वारा सीधे लॉगिन कर सकते है।
  • और अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए Register Now वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
create mygov account
  • फिर नए पेज पर आपको ईमेल और मोबाइल नंबर भरना होगा, अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि भरना है और Create New Account वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको वहा भरना होगा और Create New Account वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह से अपने इस पोर्टल पर अकाउंट बना लिया है।
my gov,in create account
  • आप इस पोर्टल पर अपने मोबाइल से sms भेज कर भी अकाउंट बना सकते है, इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल से MYGOV<space> Your name लिखकर इसे 7738299899 पर भेज देना है।
  • इसके अलावा आप दिए है QR code को स्कैन कर के भी SMS भेज सकते है। MPTAAS स्कॉलरशिप 2023 

Mygov पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें (my gov.in login quiz process)

  • इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद अब आपको क्विज खेलने के लिए लॉगिन करना होगा।
  • इसके लिए आपको दिए गए लिंक से पोर्टल के होमपेज पर आना होगा।
  • वहा microsites वाले ऑप्शन में quiz वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
my gov login
my gov login
  • फिर नए पेज पर आपको लॉगिन करना है, जिसमे आप ईमेल/मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके भी लॉगिन कर सकते है और ईमेल तथा पासवर्ड(जो अपने पोर्टल पर रजिस्टर करते समय बनाया था) भर कर Login with passport पर क्लिक करके भी लॉगिन कर सकते है।
  • इसके अलावा आप फेसबुक, गूगल, ट्विटर, लिंकडिन, github आदि द्वारा भी सीधे लॉगिन कर सकते है।

mygov Quiz कैसे खेले (How to Participate in mygov Quiz)

  • इस क्विज प्रतियोगिता में क्विज खेलने के लिए आपको सबसे पहले उपर बताए तरीके से पोर्टल पर रजिस्टर करना है।
  • फिर आपको बताए गए तरीके से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • फिर आपको quiz वाले ऑप्शन पर क्लिक करके क्विज सेक्शन में जाना है, और वहा आपको बहुत सारी live quizzes मिलेंगी, जो की अलग अलग विभाग या कार्यक्रम की होगी।
live quiz
live quiz
  • आपको सारी quizze खेलनी चाहिए, क्योंकि कोई नेगेटिव मार्किंग नही की गई है।
  • इसलिए आपको सबसे पहले किसी भी क्विज को चुन कर वहा पर Play बटन पर क्लिक करना है।
  • और फिर नए पेज पर आपको इस क्विज से संबंधित सारी जानकारी नियम और ईनाम की जानकारी मिलेगी जिसे आपको अच्छे से पढ़ना है।(हर क्विज के अपने कुछ अलग ईनाम भी हो सकते है जो यही लिखे होंगे)।
mygov quiz instructions
mygov quiz instructions
  • फिर आपको Start Quiz वाले बटन पर क्लिक करना होगा और क्विज शुरू हो जाएगी।(सभी क्विजेज के लिए समय सीमा अलग अलग हो सकती है उनमें प्रश्नों की संख्या के आधार पर)।
  • फिर क्विज शुरू होने पर आपको 4 ऑप्शन में से एक पर में ही सही आंसर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें आप अपना उत्तर बदल सकते है लेकिन एक बार किसी ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप इसे Erase नही कर सकते।
quiz on indian military history
quiz on indian military history

mygov Quiz सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें(How to Download Mygov Quiz Certificate)

  • इस पोर्टल पर को क्विज अपने खेल ली है उनके सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से पोर्टल पर जाना होगा और क्विज वाले ऑप्शन में जाकर लॉगिन करना होगा।
  • फिर आपको क्विज वाले सेक्शन में My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपको इस फोटो में दिखाए अनुसार आपको Activities on Quiz वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
activities on quiz
activities on quiz
  • इसके अलावा आप अपनी पुरानी क्विजेज को भी देख सकते है और उनके सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको बस View past quiz activities वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको वहा पर क्विज का नाम, स्कोर, और डेट तथा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा जहा से आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

mygov Quiz के पैसे कैसे आयेंगे (How to add Bank Account Details in mygov Quiz Portal)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से mygov quiz पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर आपको My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको Add Bank Account Details वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
my gov.in quiz add bank account details
my gov.in quiz add bank account details
  • फिर नए पेज पर आपको अपना नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड, बैंक का नाम आदि भरना होगा और चेक बॉक्स पर क्लिक करके Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आपका बैंक खाता इस क्विज पोर्टल से जोड़ जाएगा और आपके ईनाम की जीती हुई राशि आपको विनर अनाउंसमेंट होने पर ट्रांसफर कर दी जाएगी। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023

mygov winner announcement कैसे देखें(How to see my gov quiz winners)

इस पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता खेलने वाले लोगो को, जो प्रतियोगिता जीत चुके है, उन्हे अपना नाम देखने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से या फिर अन्य बताए गए किसी भी तरीके से लॉगिन करना होगा।
Mygov quiz winners
Mygov quiz winners
  • फिर आपको क्विज के पोर्टल पर आकर मेनू में दिए गए Winner Announcement वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको सारी पुरानी क्विजेस और उनके रिजल्ट मिल जायेंगे, जिनमे से आप किसी भी क्विज का रिजल्ट Read More वाले बटन पर क्लिक करके देख सकते है।
mygov quiz result
mygov quiz result
  • इस प्रकार से आप क्विज प्रतियोगिता के रिजल्ट देख सकते है।

mygov app डाउनलोड करें और क्विज खेले(My gov.in App Free Download)

इस क्विज में आप आप mygov app डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते है:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहा पर आपको सबसे पहले होम पेज पर नीचे ही Download Mygov Mobile App वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
mygov.in app
  • ये आपको सीधे प्ले स्टोर पर ले जाएगा जहा आपको Mygov नाम से ऐप मिलेगा, जिस पर आपको इंस्टॉल करना है।
  • और फिर आपको उसमे रजिस्टर और लॉगिन करना है।
  • आप इस एप में भी बिलकुल आधिकारिक वेबसाइट के जैसे क्विज प्रतियोगिता खेल सकते है और ईनाम की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।

mygov.in फीडबैक फॉर्म कैसे भरे

  • इस पोर्टल पर फीडबैक देने के लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहा पर आपको होम पेज पर दिए गए Feedback वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
mygov feedback
mygov feedback
  • फिर नए पेज पर आपको अपना फीडबैक भरना है, जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कैटेगरी भरनी है।
  • और फिर आपको कॉमेंट बॉक्स में अपना फीडबैक लिख देना है और फिर captcha कोड भरना है।
  • अंत में आपको Submit बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आपने फीडबैक फॉर्म भर लिया है।

mygov.in पर संपर्क कैसे करें

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
mygov feedback
  • फिर आपको होमपेज पर help/feedback वाले ऑप्शन में Contact Us वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको इस पोर्टल से संबंधित सारे लोगो और अधिकारियों के संपर्क नंबर मिल जायेंगे।
  • फिर आप दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल द्वारा अधिकारियों से संपर्क कर सकते है।

mygov quiz competition में शिकायत कैसे दर्ज करे (mygov quiz public Griveance form)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको Help/Feedback वाले ऑप्शन में Public Griveance वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
mygov public grevience
mygov public grevience
  • फिर आप नए पोर्टल पर होंगे जहा आप Register/Login वाले बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
  • इस प्रकार से आपने इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर दी है।
mygov.in Portal यहां क्लिक करें 
My gov.in quiz Registration यहां क्लिक करें 
Mygov.in quiz Loginयहां क्लिक करें 
mygov quiz winners listयहां क्लिक करें 
mygov App यहां क्लिक करें 
Mygov Feedback Formयहां क्लिक करें 
Mygov Contact Numberयहां क्लिक करें 
My Gov शिकायत करे(Grievance Form) यहां क्लिक करें 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से युवाओं को मिलेंगे 10,000 ₹/महीने

FAQ

How do I register for my government quiz?

In this quiz competition, you can register here by email or mobile number. You also register here by Twitter, linkdin, Google, Parichay ID and Meri Pehchaan ID.

mygov quiz में कितनी नेगेटिव मार्किंग होती है?

इस क्विज प्रतियोगिता में आपको सभी प्रश्नों के उत्तर देने है और इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नही है।

मायगोव सर्टिफिकेट का क्या उपयोग है?

इस सर्टिफिकेट से और इस पोर्टल पर रजिस्टर कर के आप सार्वजनिक क्षेत्र के मुद्दो पर चर्चा करके अपने विचार भी साझा कर सकते है। और इस मुद्दो के निवारण के लिए निर्धारित कार्यों के लिए भाग भी ले सकते है।

mygov quiz helpline number क्या है?

इस पोर्टल पर समबंधित किसी भी शिकायत के लिए आप 011-24301812 वाले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर के शिकायत कर सकते है।

Leave a Comment